विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साड़ी-सूट कितने भी महंगे हों, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं पूरा लुक; करवाचौथ पर सजने से पहले जान लें सही तरीका

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 08:09 AM (IST)

करवाचौथ का त्योहार हो और सजना-संवरना न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है।

इस करवाचौथ साड़ी-सूट को दें एक टाइमलेस फिनिश (Image Source: AI-Generated)

इस करवाचौथ साड़ी-सूट को दें एक टाइमलेस फिनिश (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाथों में रची गहरी लाल मेहंदी, चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार और सजने-संवरने की वही एक्साइटमेंट, करवाचौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बेहद खूबसूरत होता है।

इस खास शाम पूजा की थाली के साथ-साथ आपकी खूबसूरती भी चांद की तरह दमक उठे, यही हर महिला की चाहत होती है। अगर आप भी इस बार अपनी पसंदीदा साड़ी या सूट में कुछ अलग और रॉयल दिखने की तैयारी में हैं, तो यहां बताए स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स (Karwa Chauth Styling Tips) आपके पूरे फेस्टिव लुक को लाजवाब बना सकते हैं।

Karwa Chauth styling tips

(Image Source: AI-Generated)

साड़ी में लाएं नयापन

अगर आपने इस बार साड़ी पहनने का मन बनाया है, तो ड्रेपिंग स्टाइल पर थोड़ा ध्यान दें। रेगुलर तरीके से साड़ी पहनने के बजाय आप इसे एक स्टाइलिश बेल्ट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक मिलेगा। साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग या डीप नेक ब्लाउज आपके ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगा सकता है।

सूट के साथ करें ये एक्सपेरिमेंट

जो महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं, वे अनारकली या शरारा सूट चुन सकती हैं। सूट के साथ दुपट्टा कैरी करने का तरीका आपके पूरे लुक को बदल देता है। आप अपने दुपट्टे को एक साइड पिन-अप कर सकती हैं या फिर बेल्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। एक हेवी बनारसी या फुलकारी दुपट्टा आपके सिंपल प्लेन सूट को भी बेहद शानदार लुक दे सकता है।

जूलरी और चूड़ियों पर दें ध्यान

किसी भी ट्रेडिशनल वियर की जान उसकी जूलरी होती है। अगर आपके कपड़ों पर भारी कढ़ाई है, तो हल्की जूलरी पहनें, जैसे कि सिर्फ एक चोकर नेकलेस या बड़े झुमके। वहीं, अगर आपकी साड़ी या सूट सिंपल है, तो हैवी कुंदन या पोल्की जूलरी ट्राई करें। हाथों में कांच की लाल या हरी चूड़ियां पहनना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि करवाचौथ पर इनका अपना एक अलग ही महत्व है।

हेयर स्टाइल और मेकअप पर करें गौर

मेकअप और हेयर स्टाइल आपके लुक को पूरा करते हैं। करवाचौथ के लिए आप सटल आई मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं, जो साड़ी और सूट दोनों पर जंचती है। बालों की बात करें, तो साड़ी के साथ लो बन बनाकर उसमें लाल गुलाब या गजरा लगा सकती हैं। सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल्स या ओपन हेयर स्टाइल बहुत खूबसूरत लगता है। माथे पर एक छोटी सी लाल बिंदी आपके चेहरे की रौनक को दोगुना कर देगी।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप इस करवाचौथ पर एकदम परफेक्ट और खूबसूरत दिख सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आप जो भी पहनें, उसे पूरे कॉन्फिडेंस और अपनी प्यारी-सी मुस्कान के साथ कैरी करें।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर वेडिंग लहंगे में नई-नवेली दुल्हन के जैसे ढाएंगी कहर! बस फॉलो करें ये स्टाइलिश टिप्स

यह भी पढ़ें- करवाचौथ से पहले मुलेठी फेस मास्क से चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बों को करें हल्का, इन चीजों से पाएं निखरी त्वचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।