नए रंगों और स्टाइलिश कट्स के साथ लौटा जरी वर्क का 'रॉयल ट्रेंड', ट्रेडिशनल लुक को ऐसे दें मॉडर्न टच
जरी वर्क को इस बार मॉडर्न अंदाज में वियर करें, यकीन माने यह शाही लुक देगा।

ओल्ड जरी का कमबैक (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले जरी का काम भारी बनारसी और सिल्क की साड़ियों में देखने को मिलता था पर अब पारंपरिक जरी नए फैशन अंदाज में दिखने लगी है। आज फैशन की दुनिया में जरी को नये तरीके से स्टाइल का हिस्सा बनाया जा रहा है। सबसे खास बात कि इस अंदाज में पुराने कपड़ों जैसा भारीपन तो नहीं है पर हां शाही अंदाज बरकरार है।
ओल्ड जरी का कमबैक
फैशन की दुनिया में बीते कुछ समय से ट्रेडिशनल जरी अपना जलवा बिखेरे हुई है। ओल्ड जरी के यहां कमबैक का सीधा सा मतलब है कि पुराने जमाने की जरी को नई कारीगरी के साथ फैशन का हिस्सा बनाना। बाजारों में जरी केवल साड़ियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह जैकेट, स्कर्ट और मॉडर्न कपड़ों का हिस्सा बन गई है।
जरी सुनहरी नहीं रही
पुरानी जरी को देखें तो उसका काम ज्यादातर गोल्डन जरी का होता था, जिसे देखने के हम सभी आदि हो चुके हैं, पर अब जरी का रंग भी बदल गया है। इसमें सिल्वर, एंटीक गोल्ड, हल्के मेटेलिक रंग, म्यूटेड रोज, मॉस ग्रीन,कोको और कॉपर में भी जरी का काम देखने को मिल रहा है। नए रंगों वाला यह जरी का वर्क इतना खूबसूरत लगता है कि क्या ही कहने।
शाही अंदाज पर मॉडर्न लुक
जरी के कपड़े एकदम रॉयल और रिच लुक देते हैं, जब कपड़ों पर बारीक सुनहरी और सिल्वर रंग की जरी का काम किया जाता है तो यह कपड़ों की शोभा ही बढ़ा देते हैं। आज मॉडर्न कपड़ों में जरी स्टाइल को नए आयाम पर ले जा रही है। नए ट्रेंड के मुताबिक ट्रे़डिशनल कपड़े और नए कट के कॉन्ट्रास्ट में जरी यूज हो रही है। जैसे ही ट्रेडिशनल बनारसी, कांजीवरम फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज या मॉडर्न जैकेट पहने जाते हैं, तो पूरा लुक ही मॉडर्न लगने लगता है।
जरी वर्क को मॉडर्न टच में कैसे करें स्टाइल?
जरी बॉर्डर वाली साड़ी पर सिंपल ब्लाउज वियर करें।
अगर कपड़े पर कोई कढ़ाई नहीं तो उसपर जरी वर्क की जैकेट या फिर जरी स्कर्ट चुनी जा सकती है।
जरी स्कर्ट के साथ सॉलिड टॉप परफेक्ट लुक देगा।
अगर सूट या साड़ी पर वर्क कराने की सोच रहे हैं तो केवल कफ, कॉलर, या नेकलाइन पर ही जरी का काम अच्छा लगेगा।
जींस के साथ जरी वर्क वाला क्रॉप टॉप पहना जा सकता है।
