Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले पुरुष पहना करते थे High Heels, फिर कैसे बन गई महिलाओं के फैशन का हिस्सा? पढ़ें इसकी मजेदार कहानी

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 03:07 PM (IST)

    हील्स वाली जूती एक फैशन ट्रेंड है जो पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का मिश्रण है। पहले यह केवल एथनिक आउटफिट्स के साथ पहनी जाती थी लेकिन अब यह वेस्टर्न ड्रे ...और पढ़ें

    क्‍या है हाई हील्‍स का द‍िलचस्‍प इत‍िहास?
    क्‍या है हाई हील्‍स का द‍िलचस्‍प इत‍िहास?

    HighLights

    1. फैशन की दुन‍िया बहुत बड़ी है।
    2. हील्‍स भी ज्‍यादातर मह‍िलाएं पहनती हैं।
    3. इसका भी इत‍िहास बहुत पुराना है।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड सामने आता रहता है, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल बनकर सभी का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है- हील्स जूती का। जहां पहले जूती को पारंपरिक पंजाबी या एथनिक आउटफिट्स के साथ ही पहना जाता था, लेक‍िन अब डिजाइनर्स ने इसमें हील्स का मॉडर्न टच दे द‍िया है। इससे इसे एक ग्लैमरस अंदाज में पेश किया गया है।

    हील्स जूती ना सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगती है बल्कि ये वेस्टर्न और ट्रेडिशनल, दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहनी जा सकती है। यही वजह है कि ज्‍यादातर लड़क‍ियां और मह‍िलाएं इसे पहनना पसंद करती हैं। अब तो ये कढ़ाई, मिरर वर्क, बीड्स और ब्राइट कलर्स में भी आती हैं। हील्स जूती फैशन और कम्फर्ट का ऐसा फ्यूजन है जिसने महिलाओं की पसंद में एक नई जगह बना ली है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि सबसे सबसे इसे क‍िसने पहना था और इसका इत‍िहास क्‍या है?

    अगर नहीं तो हम आपको हील्‍स जूती का इत‍िहास बताने जा रहे हैं। जी हां, आज हम आपसे हील्‍स जूती का द‍िलचस्‍प क‍िस्‍सा साझा करने वाले हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है इसका इति‍हास

    आज के समय में स‍िर्फ मह‍िलाएं ही हील्‍स पहनती हैं। कईयों के पास तो इसके ढेर सारे कलेक्‍शन होते हैं क‍ि वे हर आउटफ‍िट्स के साथ अलग-अलग हील्‍स पहनती हैं। लेक‍िन हम आपको बता दें क‍ि इसे सबसे पहले मह‍िलाओं के ल‍िए नहीं, बल्‍क‍ि पुरुषों के लि‍ए बनाया गया था। सबसे पहले इसे 10वीं शताब्‍दी में परश‍ियन साम्राज्‍य के दौरान पहना गया था।

    घुड़सवार पहनते थे हील्‍स

    बताया जाता है क‍ि शुरुआत में परश‍ियन घुड़सवार हील्स का इस्तेमाल करते थे। घोड़े की पीठ पर बैठे हुए सैन‍िक रकाब में पैरों को फंसाने के लिए हील्स वाले जूते पहनते थे। धीरे-धीरे ये ट्रेंड 15वीं शताब्दी में यूरोप तक पहुंच गया और फिर हील्स पुरुषों के फैशन में शामिल हो गई। इसके बाद यूरोप में हील्स को एक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाने लगा। जाे लोग हील्‍स पहनते थे उन्‍हें अमीर समझा जाता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कभी ‘कानवाली’ कही जाती थी ये चप्‍पल, आज बन गई फैशन वर्ल्ड की स्टार; द‍िलचस्‍प है Kolhapuri की कहानी

    फ्रांस के राजा भी हो गए थे प्रेर‍ित

    यहां तक कि फ्रांस के राजा Louis XIV ने भी हील्स को अपने शाही पहनावे का हिस्सा बना लिया। उनके जूतों पर अक्सर लाल रंग की हील्स होती थीं। अब आप सोच रहे होंगे क‍ि इसे महि‍लाओं ने कबसे पहनना शुरू क‍िया। तो आपको बता दें क‍ि 16वीं शताब्दी में मह‍ि‍लाओं में हील्‍स का ट्रेंड शुरू हुआ। इनका इस्तेमाल अमीर महिलाएं ही करती थीं।

    आज भी बरकरार है हील्‍स का ट्रेंड

    18वीं शताब्दी तक हील्स का ट्रेंड पुरुषों के बीच कम हो गया। वहीं महिलाओं की ज‍िंदगी में हील्‍स अहम हिस्सा बन गया। इसके बाद से पुरुषों ने धीरे-धीरे हील्स का त्‍याग कर द‍िया। उन्‍होंने बूट्स पहनने शुरू कर द‍िए। हालांक‍ि, महिलाएं खुद को और आकर्षक दिखाने के लिए आज भी हील्स पहनती हैं। आज भी इसका फैशन बरकरार है।

    यह भी पढ़ें: ब्रांडेड कपड़े तो सभी पहनते, मगर कभी सोचा है क्‍यों लेफ्ट साइड में ही होता है Logo? खास है वजह