दिनभर की थकान और पैरों की सूजन होगी मिनटों में गायब! घर पर ऐसे करें आसान 'फुट डिटॉक्स'
पैरों की हफ्ते भर की थकान दूर करने के लिए 'फुट डिटॉक्स' बड़े काम का है, इसे घर पर करने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका। ...और पढ़ें

फुट डिटॉक्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह से शुरू हुआ दिन रात तक भागदौड़ में बीत जाता है, किचन में खड़े रहकर खाना बनाना और कई बार सफर में खड़े-खड़े आना जैसी बहुत सी वजहें पैरों की थकान और दर्द का कारण बनती हैं। अगर आप भी पैरों में सूजन और थकान से परेशान हैं तो फुट डिटॉक्स आपको बड़ी राहत दे सकता है।
फुट डिटॉक्स
इन दिनों जितना चेहरे की स्किन का ध्यान रखना जरूरी है उतना ही जरूरी पैरों की त्वचा की देखभाल भी हो गई है। ऐसे में फुट डिटॉक्स के लिए अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते और घर पर ही थकान दूर करना चाहते हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं:
पानी गुनगुना करें
पानी गुनगुना करके सबसे पहले बड़े से टब में डालें। इसके बाद 1/2 कप एप्सम सॉल्ट और 5-6 बूंद इसेंशल ऑयल (लैवेंडर या टी ट्री ऑयल) मिक्स करें। इसके अलावा, घर में सेंधा नमक, नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालकर भी पानी तैयार किया जा सकता है। इस पानी में कम से कम 15-20 मिनट तक पैरों को डालकर रखना है। थोड़ी देर बाद पैरों को निकालकर तौलिया से पोंछे और मॉइश्चराइज कर लें।
फुट मास्क
अगर आपकी एड़ियां फटी हैं तो उसके लिए शहद और नारियल तेल से फुट मास्क बनाया जा सकता है। 2 बड़े चम्मच शहद में 2 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद पैरों पर 15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
खबरें और भी
फुट स्क्रब
फुट स्क्रब के लिए कॉफी पाउडर, चावल का आटा और बेसन मिक्स करें। इसे पैरों की डेड स्किन हटाने के बाद सादे पानी से धो लेना है।
मॉइशराइज करें
आखिरी स्टेप पैरों को मॉइश्चराइज करने का है, इसके लिए स्किनकेयर में शामिक फुट क्रीम या लोशन को लगाएं। ध्यान रहे कि इससे पहले पैरों को खासकर उंगलियों को बीच में से अच्छे से पोंछ लेना है।
कितनी बार करें फुट डिटॉक्स?
अगर एड़ियां ज्यादा फटी रहती हैं और पैरों में सूजन के साथ थकान ज्यादा रहती है तो हफ्ते में 2-3 बार फुट डिटॉक्स फायदा दे सकता है। अगर रेगुलर पूरा प्रोसेस फॉलो नहीं कर सकते तो इसे महीने में एक बार और पैरों को गुनगुने पानी में डालने के प्रोसेस को हफ्ते में 1-2 बार करना असरदार साबित हो सकता है।