यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन की चाहत हो सकती है पूरी, बस चेहरे पर लगाएं केले से बने ये फेस पैक
Skin Care Tips स्वाद में बेहतरीन होने के साथ केला पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। यह फल सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इसमें विटामि ...और पढ़ें

HighLights
- केले में मौजूद गुण स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- केले और दही का फेस पैक झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में कारगर है।
- दाग-धब्बों को कम करने के लिए केले और बेसन का पैक ट्राई कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: केले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पके केले खाने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर केला शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। आप इससे कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं, जिन्हें चेहरे पर अप्लाई कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं केले का फेस पैक कैसे बनाएं।
केला और दही का फेस पैक
अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो यह फेस मास्क आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक पके केले को मैश कर लें, इसमें एक-दो चम्मच दही मिक्स करें। अब इस पैक को फेस पर अप्लाई करें। सूखने के बाद पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:Face Masks For Glowing Skin: बेदाग और नेचुरल निखार के लिए बेसन से बने ये फेस पैक हैं एकदम बेस्ट
केला और पपीते का फेस मास्क
अगर आपकी स्किन आयली है, तो यह फेस मास्क जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए एक बाउल में केले का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें पपीते भी मैश कर मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
केला और बेसन का पैक
यह फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। एक बाउल में केले का पेस्ट लें, इसमें नींबू का रस और एक चम्मच बेसन मिक्स करें। अब आप इस पैक को चेहरे पर लगाएं, सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
खबरें और भी
केला, नारियल तेल और शहद का पैक
जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, उनके लिए यह फेस काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए केले को मैश कर लें, इसमें नारियल तेल और शहद मिक्स करें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:Skin Care Tips: क्या आप भी करती हैं अपना मेकअप किट शेयर, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik