यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Home Remedies For Acne: इन घरेलू नुस्खों की मदद से करें पिंपल्स का सफाया, नहीं छूटेगा चेहरे पर एक भी दाग!
आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कील-मुंहासों की समस्या एक आम बात हो गई है। सबसे बड़ी समस्या होती है कि हर एक पिंपल के साथ चेहरे पर लंबे समय के लिए एक ...और पढ़ें

HighLights
- कील-मुंहासों की समस्या से आज कई लोग परेशान हैं।
- खानपान या रहन-सहन की कुछ खराब आदतें इसके पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं।
- ग्रीन टी और शहद जैसी कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से पिंपल्स को दूर किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies For Acne: पिंपल्स होना एक नेचुरल बात है, लेकिन परेशानी तब होती है जब ये लगातार बढ़ते जाएं और हर एक पिंपल के साथ चेहरे पर एक दाग छूट जाए। इन्हें दूर करने के लिए अगर आप भी तरह-तरह के महंगे-प्रोडक्ट्स अपनाकर थक चुके हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ सस्ते और असरदार उपाय लेकर आए हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप कुछ ही दिनों में त्वचा को पिंपल फ्री बना सकते हैं। आइए जानें।

शहद है फायदेमंद
कील-मुंहासों को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, कि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में त्वचा को कई फायदे देता है। ऐसे में, आप पिंपल की शुरुआत में ही इसके ऊपर असली शहद की एक-दो बूंद लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। यह तरीका पिंपल को बढ़ने से रोकता है।
यह भी पढ़ें- Open Pores से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएं ये फेस पैक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर
बर्फ का इस्तेमाल
चेहरे पर बर्फ की सिकाई करने से पिंपल्स के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। बता दें, इसके लिए आपको इसे एक टिश्यू के अंदर लेना है और फिर फेस पर जिस एरिया में पिंपल ज्यादा होते हैं, वहां इससे थपकी देते हुए सिकाई कर लेनी है। ऐसा करने से बैक्टीरिया भी कम होते हैं और फेस भी एक्ने फ्री होने लगता है।
एलोवेरा है असरदार
एलोवेरा का गूदा और छिलका दोनों ही पिंपल्स से राहत दिलाने में काफी उपयोगी साबित होते हैं। इसके पल्प को आप नीम पाउडर के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही, चेहरे का वह हिस्सा जहां कील-मुंहासें ज्यादा होते हैं, उसे भी एलोवेरा के छिलके से रगड़कर पिंपल फ्री बनाया जा सकता है।
खबरें और भी
ग्रीन टी का यूज
त्वचा के लिए ग्रीन टी भी बेहद फायदेमंद होती है। इसे आप गर्म पानी में उबाल लें और फिर इसी पानी को ठंडा करके चेहरे पर स्प्रे करें। इस तरह पिंपल्स काफी कम होने लगते हैं और स्किन भी बैक्टीरिया से फ्री रहती है। वहीं, ग्रीन टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स के निशान भी नहीं पड़ने देते हैं।
यह भी पढ़ें- मुहांसे हो जाएंगे गायब, बस रोजाना ऐसे करें नीम का इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।