यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नहीं चाहते गर्मियों में कील-मुहांसों से भर जाए चेहरा, तो Skin Care में आज ही कर लें ये 5 बदलाव
गर्मियां आते ही पिंपल्स और ऑयली स्किन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में क्या आप भी रोज नए-नए पिंपल्स से परेशान हो जाते हैं? अगर हां तो यह आर ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी से स्किन मुरझा जाती है।
- इस मौसम में कई लोगों को पिंपल्स की प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ जाती है।
- गर्मियों में त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Summer Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिनमें कील-मुहांसे सबसे आम समस्या है। पसीना, धूल-मिट्टी और ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं, जिससे स्किन खराब दिखने लगती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा गर्मियों में भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे, तो अपने स्किन केयर रूटीन में यहां बताए 5 जरूरी बदलाव (Skin Care Routine Changes) आज ही कर लें।

ऑयल-फ्री फेसवॉश का करें यूज
गर्मियों में चेहरा जल्दी गंदा और ऑयली हो जाता है, जिससे कील-मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में, माइल्ड और ऑयल-फ्री फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जो चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करके पोर्स को ब्लॉक होने से बचाए।
ज्यादा स्क्रबिंग से बचें
बहुत ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है और यह ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन करने लगती है, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं। ऐसे में, हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन हट जाए लेकिन स्किन को नुकसान न हो।
यह भी पढ़ें- गेहूं के आटे में मिलाएं बस ये 4 चीजें, मिनटों में लौट आएगी चेहरे की खोई हुई चमक
ऐलोवेरा और गुलाबजल का इस्तेमाल
गर्मियों में ऐलोवेरा जेल और गुलाबजल का इस्तेमाल करने से स्किन ठंडी और हाइड्रेटेड बनी रहती है। ऐलोवेरा मुंहासों को कम करने में मदद करता है, जबकि गुलाबजल स्किन को तरोताजा और फ्रेश बनाए रखता है।
खबरें और भी
नॉन-कोमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
गर्मियों में लोग मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह बहुत जरूरी है। ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जो लाइट हो और पोर्स को बंद न करे। नॉन-कोमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेटेड रखते हुए मुहांसों से भी बचाता है।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
धूप में निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ ही स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों और झुर्रियों को भी कम करता है।
अगर आप इन 5 आसान स्किन केयर टिप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करेंगे, तो यकीन मानिए गर्मियों में भी आपकी त्वचा दमकती और बेदाग बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- बेसन और दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं यह एक चीज, दाग-धब्बे होंगे गायब और मिलेगी सॉफ्ट स्किन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।