Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2025: आजादी के जश्न में चार चांद लगाएंगे ये आउटफिट ट्रेंड्स, दिखेंगे खास और स्टाइलिश

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 12:32 PM (IST)

    15 अगस्त (Independence Day 2025) के खास मौके पर देशभक्ति की झलक दिखाने के लिए आउटफिट्स का सही चुनाव जरूरी होता है। स्कूल और ऑफिस के लिए पारंपरिक आउटफि ...और पढ़ें

    Independence Day के ल‍िए परफेक्‍ट हैं ये आउटफ‍िट्स (Image Credit- Instagram/Freepik)
    Independence Day के ल‍िए परफेक्‍ट हैं ये आउटफ‍िट्स (Image Credit- Instagram/Freepik)

    HighLights

    1. 15 अगस्‍त के द‍िन हमारे देश को आजादी म‍िली थी।
    2. ये द‍िन हम सभी के ल‍िए बहुत ही खास होता है।
    3. स्‍वतंत्रता द‍िवस पर स्‍कूलों-कॉलेजों में कई प्रोग्राम हाेते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त हम सभी के लिए बहुत खास दिन हाेता है। ये दिन हमारे देश का गर्व और आजादी का प्रतीक है। इस खास दिन को मनाने के लिए लोग सिर्फ झंडा फहराने या कार्यक्रमों में शामिल होने तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने आउटफिट्स को भी ऐसे सेलेक्ट करते हैं जिसमें देशभक्ति की झलक देखने को मिले। चाहे बात स्कूल की हो या ऑफिस की, हर जगह ट्रेडिशनल आउटफिट्स का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

    आपको बता दें कि जैसे-तैसे समय बदलता गया तो स्वतंत्रता दिवस पर पहने जाने वाले पारंपरिक आउटफिट्स के स्टाइल और ट्रेंड भी काफी बदल गए हैं। अब लोग ऐसे कपड़े चुनते हैं जो न केवल इंडियन कल्चर की पहचान हों, बल्कि कंफर्टेबल और स्टाइलिश भी लगें। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे ही स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्कूल और ऑफिस के लिए परफेक्ट होंगे। आइए जानते हैं विस्तार से -

    सफेद साड़ी के साथ पेयर करें ये चीजें

    अगर आप किसी स्कूल में टीचर हैं और 15 अगस्त पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं ताे आपको सफेद रंग की साड़ी जरूर पहननी चाहिए। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। इसे आप हरे और केसरिया रंग के ब्लाउज के साथ पेयर करें। साथ ही आप इसे ट्राई कलर एक्सेसरीज जैसे केसरिया बिंदी, हरे कांच के कंगन के साथ पहन सकती हैं। ये न सिर्फ कंफर्टेबल रहेंगी, बल्कि उमस से बचने के लिए भी परफेक्ट रहेंगी।

    ट्राई कलर सूट

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप ट्राई कलर सूट भी पहन सकती हैं। हरे रंग के सलवार के साथ सफेद रंग का कुर्ती और केसरिया दुपट्टा परफेक्ट रहेगा। इससे आपकी खूबसूरती भी निखर कर सामने आएगी।

    यह भी पढ़ें- 79th Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस परेड पर भारतीय सशस्त्र बल का देखने को मिलता है जलवा, जानें कैसे होती है तैयारी

    तिरंग दुपट्टा भी रहेगा बेस्ट

    अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो सफेद रंग के सलवार सूट पर तिरंगे वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ये दुपट्टा आपको बाजारों में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। ये आप पर बहुत जंचेगा।

    खबरें और भी

    एक्सेसरीज का भी रखें ध्यान

    आपको इस दिन अपने एक्सेसरीज पर भी खास ध्यान देना चाहिए। आप ट्राइकलर चूड़ियां, ईयररिंग्स, लेबलइ पिन और बैंड भी कैरी कर सकती हैं। इससे लोगों में देशभक्ति का संदेश भी जाएगा। साथ ही ये आपके लुक को परफेक्ट भी बनाएंगे।

    पुरुष क्या पहनें?

    ऊपर तो हमने महिलाओं के बारे में बता दिया। पुरुषों की बात करें तो वे सफेद रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। आप इस पर जींस या पजामा कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो धोती कुर्ता भी पहन सकते हैं। इससे आप सबसे अलग लगेंगे।

    यह भी पढ़ें- 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए खुला रहेगा विधानसभा परिसर, 115 साल पुराने ऐतिहासिक भवन का भ्रमण कर सकेंगे लोग