सिर्फ क्रीम या सीरम नहीं, सही डाइट से पाएं ग्लोइंग स्किन; त्वचा को अंदर से मिलेगा हाइड्रेशन
चमकदार और खूबसूरत त्वचा के लिए सिर्फ क्रीम नहीं, बल्कि अंदरूनी हाइड्रेशन जरूरी है। ...और पढ़ें

सिर्फ क्रीम या सीरम ही नहीं, खूबसूरत स्किन को चाहिए हाइड्रेशन भी (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चमकदार, खूबसूरत स्किन सिर्फ क्रीम या सीरम लगाने का नतीजा नहीं, इसकी शुरुआत अंदर से ही होती है। हमारे आस-पास फैला प्रदूषण, कैफीन पर टिकी एनर्जी और स्ट्रेस का हाई लेवल, स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में, सबसे जरूरी होता है स्किन को अंदरूनी हाइड्रेशन देना।
अगर आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेट होगी तो वो अपना काम बखूबी कर पाएगी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्किन हाइड्रेशन के कौन-कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
फूड्स जो हमारी स्किन को रखते हैं हाइड्रेट
रसदार फल और सब्जी: खीरा और तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है। इसके साथ ही सिलिका और लाइकोपिन भी। यह स्किन की इलास्टिसिटी बरकरार रखते हैं और उसे सुरक्षा देते हैं। वहीं एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई होता है जो लिपिड लेयर को पोषण देने और नमी को लॉक करने का काम करता है।
ओमेगा युक्त फूड: अखरोट, चिया सीड्स, अलसी स्किन बैरियर के बेहतर फंक्शन में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फैट्स त्वचा की बाहरी सतह पर मौजूद नमी को कम होने से बचाता है। इससे स्किन मुलायम और हेल्दी रहती है।
फर्मेंटेड या खमीर युक्त चीजें: दही, इडली, कांजी जैसी फर्मेंटेड चीजें आपके पेट की सेहत को बेहतर रखती हैं और स्किन को हाइड्रेट करती है।
स्किन फ्रेंडली ड्रिंक्स
- नारियल पानी: इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जोकि स्किन सेल्स को फिर से बनने में मदद करते हैं।
- ग्रीन टी: यह एंटीऑक्सीडेंट्स के बचाव के लिए एक लेयर तैयार कर देती है।
- एलोविरा जूस: स्किन को अंदर से ठंडक पहुंचाकर सूजन कम करता है और डायजेशन बेहतर बनाता है।
स्किन हाड्रेटशन में मददगार सप्लीमेंट
- हयालूरोनिक एसिड
- ओमेगा 3 फैटी एसिड
- विटामिन-ई
- कोलेजन सप्लीमेंट
- जिंक
- सेरामाइड
ये सप्लीमेंट देते हैं अंदर से हाइड्रेशन
- विटामिन-ए
- विटामिन-सी
- विटामिन-ई
- बी कॉम्प्लैक्स
ये मिलता है फायदा
- स्किन का लचीलापन बढ़ता है और फाइन लाइन्स कम होती हैं
- त्वचा कोमल होती है और टेक्सचर बेहतर होता है
- चेहरे की सूजन और सेंसिटिविटी कम होती है
- त्वचा पर चमक और निखार आता है
- क्रीम और सीरम त्वचा पर अच्छी तरह अपना काम कर पाते हैं
इन चीजों से बनाएं दूरी
- अल्कोहल और कैफीन
- सतही तौर पर स्किन को हाइड्रेट करना और डाइट और तनाव को नजरअंदाज करना
- मील स्किप करना या सिर्फ स्मूदी जैसी चीजों पर ही निर्भर रहना, फाइबर युक्त चीजें पाचन और हाइड्रेशन में मदद करते हैं
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद तेजी से घटने लगता है कोलेजन, आज ही डाइट में शामिल करें 8 चीजें