'कॉकटेल 2' इवेंट में Kriti Sanon ने अपने स्टनिंग लुक से चुराई लाइमलाइट, मिनिमल मेकअप में दिखीं गॉर्जियस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में शानदार एंट्री की। ...और पढ़ें

Cocktail 2 के ट्रेलर लॉन्च पर ब्लैक एंड व्हाइट लुक में कृति सेनन ने ढाया कहर (Image Source: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का फैशन सेंस हमेशा से ही चर्चा में रहता है। हाल ही में 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस खास मौके पर कृति ने मशहूर फैशन डिजाइनर नेंसी डोजाका की डिजाइन की हुई एक बेहद खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस चुनी। उनका यह लुक ड्रामा, ग्रेस और मॉडर्न स्टाइल का एक बेहतरीन कॉम्बो था, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं।

(Image Source: Instagram)
ब्लैक और व्हाइट का शानदार तालमेल
कृति की यह ड्रेस अपने आप में बहुत ही खास और अट्रैक्टिव थी। आउटफिट का अपर पार्ट ब्लैक था, जो काफी फिटेड था। इसमें शीयर मेश वर्क और रफल्स की शानदार डिटेलिंग थी। वहीं, नीचे की ओर व्हाइट कलर की एक लहराती हुई सॉफ्ट स्कर्ट थी। टॉप की फिटिंग और स्कर्ट के फ्लो ने मिलकर एक ऐसा बैलेंस बनाया, जो बेहद यूनिक और टाइमलेस लग रहा था।
View this post on Instagram
मूडी लाइटिंग के बीच क्लिक की गई तस्वीरों में इस ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन का जादू साफ देखा जा सकता है। कृति ने इस ड्रेस को इतने गजब के कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया कि फुल-लेंथ शॉट्स हों या क्लोज-अप फोटोज, उनका यह लुक एक यादगार फैशन स्टेटमेंट बन गया।

खबरें और भी
(Image Source: Instagram)
एक्सेसरीज ने बढ़ाया लुक का चार्म
इस शानदार लुक के पीछे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर की मेहनत थी। उन्होंने ड्रेस की खूबसूरती को बनाए रखते हुए ऐसी एक्सेसरीज का चुनाव किया, जो पूरे लुक को और भी निखार रही थीं।
कृति ने कानों में 'क्यूरियो कॉटेज ज्वेलरी' के स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ 'अहसियाम बाय दुलारी' का इयर कफ पहना था। इसके अलावा, उनके हाथों में 'सिल्वर स्ट्रीक स्टोर' और 'सिक्का जूलरी' की लेयर्ड चूड़ियों और अंगूठियों का खूबसूरत कलेक्शन था। इन गहनों ने ड्रेस के मॉडर्न डिजाइन में एक क्लासिक, बोहेमियन और आर्टिसनल तड़का लगा दिया, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था।

(Image Source: Instagram)
सादगी भरा मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल
अपने इस बोल्ड आउटफिट को बैलेंस करने के लिए कृति ने मेकअप को बहुत ही मिनिमल और एलिगेंट रखा। उनके बीच की मांग वाले एकदम स्लीक बालों ने उनके चेहरे को बहुत अच्छे से निखारा, जिससे देखने वालों का सारा ध्यान उनकी ड्रेस और जूलरी पर ही टिक गया।
हल्की स्मोकी आंखें, परफेक्ट शेप वाली आइब्रो और ग्लॉसी न्यूड लिप्स उनके चेहरे की चमक को बेहतरीन तरीके से उभार रहे थे। बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के, उनका यह एफर्टलेस और पॉलिश्ड लुक इस बात का सबूत है कि सही स्टाइलिंग से सादगी को भी बेहद ग्लैमरस बनाया जा सकता है।