यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan Mehndi Designs: सावन में हाथों पर रचाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, मिलेगा शिव-शक्ति का आशीर्वाद
सावन का महीना जो 11 जुलाई से शुरू हो रहा है भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में माता पार्वती ने तपस्या करके शिव को पाया था और मेहंदी लगाने की परंपरा ...और पढ़ें

HighLights
- 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है।
- इस मौके पर मेहंदी लगाने काफी महत्व होता है।
- आप कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन (Sawan 2025) का महीना कई मायनों में खास होता है। इस मौसम में हर तरह हरियाली देखने को मिलती है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है। इस बार 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। इसे भगवान शिव का प्रिय महीना कहते हैं और यह भी माना जाता है कि भोलेनाथ को मनाने और उनकी कृपा को पाने के लिए यह महीना सबसे उत्तम होता है।
इसके अलावा इस महीने को इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि भगवान शिव को पाने के लिए माता पावर्ती ने अपनी तपस्या इसी महीने पूरी की थी और इसी के बाद शिव शंकर ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। कहते हैं इस दौरान माता पार्वती से अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई थी और इसी वजह से आज तक सावन के मौके पर मेहंदी (Sawan Mehndi Designs) लगाने का चलन जारी है। अगर आप भी इस मौके पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (sawan latest mehndi patterns) को ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ हाथों ही नहीं पैरों पर भी रचाएं खूबसूरत मेहंदी, मिनटों में लगाएं ये 5 ईजी डिजाइन
सावन झूला मेहंदी डिजाइन
.jpg)
(Picture Credit- Instagram/mehendi_by_prachi)
सावन के मौके पर झूला झूलने का चलन होता है। ऐसे में झूले वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। एक हाथ पर झूला झूलती युवती और दूसरे साथ में मोर वाली डिजाइन आपको बिल्कुल सावन की वाइव्स देगी। यह देखने में बेहद खूबसूरत और लगाने में आसान भी है।
मोर मेहंदी डिजाइन

(Picture Credit- Instagram/nainsimehndidesigners)
मेहंदी के लिए मोर वाली डिजाइन हमेशा से ही पहली पसंद रही है। यह बेहद खूबसूरत होती है, जिसे लगाना भी आसान होता है। आप अपनी पसंद के मुताबिक सिंपल या थोड़ी कठिन मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। सावन के महीने में यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट होगी।
खबरें और भी
शिव-पार्वती मेहंदी

(Picture Credit- Instagram/deepakmehndiartist)
सावन का महीना शिव-पार्वती को समर्पित है, इसलिए इस दौरान इनकी पूजा का विधान है। ऐसे में अगर आप मेहंदी लगाने का मन बना रही हैं, तो शिव-पार्वती की डिजाइन वाली यह मेहंदी लगा सकती हैं। यह सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, जिसे आप आसानी से लगा सकते हैं।
फूल वाली मेहंदी डिजाइन

(Picture Credit- Instagram/levelup.by.shree)
फूल वाली मेहंदी एवरग्रीन डिजाइन है, जिसे किसी भी मौके पर लगाया जा सकता है। सावन के मौके पर अगर आप भी मेहंदी लगा रही हैं, तो फूलों वाली ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाना आसान है और इसमें सावन में मुताबिक कुछ डिजाइन एड भी कर सकती हैं।
रेगुलर मेहंदी डिजाइन
.jpg)
(Picture Credit- Instagram/mehndi_artist_k)
आप मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकते हैं। यह सिंपल रेगुलर मेहंदी डिजाइन है, जिसे आप आसानी से लगा सकती हैं और यह आपके हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। गुलाब और कमल के फूल वाली ये डिजाइन सावन के मौके पर बिल्कुल परफेक्ट होगी।