Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ शेविंग नहीं, पार्लर में स्पा और फेशियल भी करा रहे पुरुष; बदल गया है 'सेल्फ केयर' का तरीका

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 02:17 PM (IST)

    पुरुषों की सेल्फ-केयर अब सिर्फ शेविंग तक सीमित नहीं रही है। आज के पुरुष फेशियल, स्पा और मेकअप जैसी सेवाओं को भी अपना रहे हैं। ...और पढ़ें

    पुरुषों की सेल्फ-केयर रूटीन में बदलाव (Picture Credit- AI Generated)

    पुरुषों की सेल्फ-केयर रूटीन में बदलाव (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पुरुषों की ग्रूमिंग अब शेविंग से आगे बढ़ी है

    2. फेशियल, स्पा, मेकअप आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और लुक निखारते हैं

    3. बदलते ट्रेंड में पुरुष पार्लर जाने से नहीं हिचकते

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 'सुंदर और आकर्षक' दिखने का सपना अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रहा, आज पुरुष भी स्मार्ट और प्रेजेंटेबल दिखना चाहते हैं। यही वजह है कि फैशन और आउटफिट्स के साथ अब 'सेल्फ ग्रूमिंग' भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। उनके मुताबिक ग्रूमिंग न केवल बाहरी लुक निखारती है बल्कि अंदर से आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। क्या है पुरुषों की डेली केयर रुटीन, एक्सपर्ट से जानें।

    आज के पुरुष शेविंग, हेयर कट और क्लीनिंग के अलावा अब फेशियल, स्पा, ब्लीच, मेनिक्योर आदि सेवाएं भी लेने लगे हैं। क्लींजर, टोनर और माइस्चराइजर उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। पहले के पुरुष भी अपनी देखभाल करते थे लेकिन आज के पुरुष एक कदम और आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वे मेकअप को केवल चेहरे की कमियां छिपाने का जरिया नहीं मानते बल्कि उसे आत्मविश्वास बढ़ाने का साधन समझते हैं।

    सेल्फ केयर की बदली परिभाषा

    पहले के पुरुष सेल्फ केयर को केवल स्वास्थ्य या सेहत की देखभाल तक सीमित मानते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ सेल्फ केयर की परिभाषा काफी बदल गई है। आज तन, मन के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी उनकी सेल्फ केयर का हिस्सा है। आज के पुरुष परफेक्ट और प्रेजेंटबल दिखने के लिए मेकअप करने से पीछे नहीं हटते हैं। वे त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए रोजाना रुटीन फालो करते हैं।

    men gromming tips

    इसके अंतर्गत दिन में एक से दो बार चेहरा साफ करते हैं, तेल और धूल हटाने के लिए फेश वाश, क्लींजर और टोनर का प्रयोग भी करते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन दूर करने के लिए सीरम का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके अलावा बालों में स्पा और कहीं बाहर जाने पर चेहरे का हल्का मेकअप भी करने से परहेज नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    जेंडर या लेबल नहीं देखती कंपनियां

    आजकल ब्यूटी कंपनियां जेंडर के आधार तक सीमित नहीं रह गई है। उनके उत्पाद हर किसी के प्रयोग में आते हैं। हालांकि पुरुषों की त्वचा को ध्यान में रखकर भी बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। आजकल पुरुष बाहर जाने से पहले पार्लर का सहारा भी लेने में हिचकिचाते नहीं हैं। इंटरनेट मीडिया के कारण आज उनमें काफी खुलापन आया है। इसलिए कंपनियां भी उन्हें ध्यान में रखकर ब्यूटी उत्पाद बनाने लगी हैं।

    कई कार्यों में आवश्यक है ग्रूमिंग

    कई पेशे ऐसे होते हैं जहां पुरुषों को परफेक्ट दिखने के लिए मेकअप और ग्रूमिंग का सहारा लेना पड़ता है।कारपोरेट, मीडिया, फिल्म, विज्ञापन, सेल्स और माडलिंग आदि क्षेत्रों में लुक के साथ आत्मविश्वास अधिक महत्व रखता है। माडल्स और मीडिया इंफ्लुएंसर भी इसी तर्ज पर तैयार हो रहे हैं। उनका मानना है कि इसका असर न केवल उनके लुक पर बल्कि उनके काम के परफारमेंस पर भी पड़ता है।

    men gromming tips (1)

    पुरुषों का डेली ग्रूमिंग रुटीन

    पुरुषों का मेकअप आमतौर पर 'नो मेकअप लुक' पर केंद्रित होता है, जिसका उद्देश्य त्वचा के रंग को समान और प्राकृतिक बनाए रखना है। इसलिए वे मेकअप की कुछ बुनियादी टिप्स फालो करते हैं।

    • हेयर स्पा- बालों को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखने के लिए महीने में एक बार पार्लर में जाकर स्पा जरूर कराते हैं।
    • कंसीलर- कंसीलर पुरुषों का लोकप्रिय उत्पाद है। डार्क सर्कल्स, मुंहासों के निशान और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
    • टिंटेड माइस्चराइजर- भारी फाउंडेशन के बजाय, पुरुष टिंटेड माइस्चराइजर या बीबी क्रीम पसंद करते हैं जो त्वचा के रंग को प्राकृतिक बनाए रखने में मदद करता है।
    • लिप बाम- कलरलेस या हल्का टिंटेड लिप बाम होंठों को फटने से बचाने और उन्हें स्वस्थ दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है। आजकल अधिकांश पुरुषों के बैग में लिप बाम जरूर होता है।

    ग्रेटर कैलाश, दिल्ली के 'एस' सैलून के मालिक संदीप बल्लभ बताते हैं कि पहले पुरुष केवल कुछ बेसिक चीजों के लिए ही सैलून जाते थे, लेकिन अब ट्रेंड काफी बदल गया है। आजकल हर उम्र के पुरुष चेहरे, बाल, पैर, हाथ, यहां तक की पूरे शरीर की देखभाल करने के लिए हेयर स्पा, बाडी पालिशिंग, हेड मसाज, फेशियल, हेयर कलर, ब्लीच आदि करवाने के लिए पार्लर जाते हैं। दरअसल, पहले उनके अंदर एक झिझक होती थी, लेकिन अब उनकी मानसिकता में काफी बदलाव आया है।

    यह भी पढ़ें- क्या फेस शेविंग से महिलाओं के चेहरे पर सख्त और मोटे बाल आते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सही जवाब

    यह भी पढ़ें- गोरा बनाने वाली क्रीम कहीं खराब न कर दे किडनी? खरीदने से पहले चेक करें डिब्बे के पीछे लिखी ये बातें