Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss Word 2024: ब्लैक ड्रेस में दिखा Sini Shetty का जलवा, Asia & Oceania से जीता बेस्ट डिजाइनर ड्रेस का खिताब

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 11:30 PM (IST)

    इन दिनों भारत 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में देश का दे ...और पढ़ें

    रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आईं सिनी शेट्टी
    रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आईं सिनी शेट्टी

    HighLights

    1. 28 साल बाद भारत 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
    2. मुंबई में हुई रैंप में भारतीय प्रतियोगी सिनी शेट्टी रैंप पर अपना जलवा दिखातीं नजर आई हैं।
    3. सिनी को एशिया और ओशिनिया की ओर से बेस्ट डिजाइनर ड्रेस का विनर भी घोषित किया गया है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Miss Word 2024: भारत इन दिनों 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 120 देशों की खूबसूरत महिलाएं इस प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। दरअसल, 28 साल बाद भारत को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। ऐसे में सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए 117 देशों की कंटेस्टेंट भारत पहुंच चुकी हैं। इस बीच फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रहीं सिनी बीते दिन शनिवार को मुंबई में प्रतियोगिता के दौरान रैंप पर दिखाई दीं। इससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

    स्टनिंग लुक से दिखाया अपना जलवा

    71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के सिनी शेट्टी ब्लैक ड्रेस में रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आईं। बता दें, इस बीच उन्होंने नेकलाइन स्लीवलेस आउटफिट पहना, और लुक को मिनिमम रखते हुए ही मेकअप वियर किया। रैंप पर सिनी गॉर्जियस ही नहीं, बल्कि बेहद कॉन्फिडेंट भी दिखाई दीं।

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre-Wedding इवेंट में दिखा फैशन का जलवा, नीता अंबानी से लेकर बेबो तक ग्लैमरस लुक में आईं नजर

    सिनी शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    काले रंग की इस ड्रेस में सिनी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे जुड़ी फोटोज और वीडियोज भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

    एशिया और ओशिनिया से बेस्ट डिजाइनर ड्रेस का अवॉर्ड

    आपको बता दें, सिनी को एशिया और ओशिनिया की ओर से बेस्ट डिजाइनर ड्रेस का विनर भी घोषित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने टॉप 20 में भी अपनी जगह बना ली है। गौरतलब है कि 21 साल की उम्र में सिनी 2022 में फेमिना मिस इंडिया का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- सीधे पल्ले की साड़ी में गॉर्जियस लुक के लिए ब्लाउज़ के ये ऑप्शन्स हैं एकदम परफेक्ट

    Picture Courtesy: Instagram/sinishettyy

    खबरें और भी