यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nita Ambani: मिसेज अंबानी ने शाहजहां के जमाने की 'कलगी' को बनाया बाजूबंद, करोड़ों में है इसकी कीमत
मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हर बार अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों वह मुंबई में आयोजित 71 वें मिस वर्ल ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में शामिल हुईं नीता अंबानी के बाजूबंद ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो कलगी नीता अंबानी में बाजूबंद के तौर पर पहनी है, वह मुगल राजा शाहजहां की कलगी जैसा है।
- इस कलगी में डायमंड, रूबी और स्पिनल्स लगे हुए हैं, जो 'Pachhikakaam' तकनीक से तैयार किए गए हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nita Ambani: बीते दिनों मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित '71 वें मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट में नीता अंबानी को ‘ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। अब इस इवेंट में मिसेज अंबानी से जुड़ी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, मुकेश अंबानी की पत्नी और बिजनेसवुमेन नीता अंबानी हर बार की तरह इस बार भी अपने लुक्स से चर्चा में आ गई हैं। मिस वर्ल्ड 2024 के कार्यक्रम में वह काले रंग की बनारसी साड़ी पहनकर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मुगल काल की एक जूलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते इसके बारे में।
.jpg)
मुगल सम्राट शाहजहां की 'कलगी' को बनाया 'बाजूबंद'
मिस वर्ल्ड के इवेंट में दिखे नीता अंबानी के शाही लुक की चारों ओर चर्चा है। इस दौरान उन्होंने मनीष मलहोत्रा द्वारा डिजाइन की गई रॉयल साड़ी तो पहनी ही, लेकिन जिस चीज की चर्चा सबसे ज्यादा है, वह है उनका ब्लाउज, जिसपर उन्होनें मुगल बादशाह शाहजहां के जमाने की 'कलगी' को बाजूबंद के तौर पर पहना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre Wedding में नीता अंबानी ने पहनी मुगल काल के हीरे की अंगूठी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
View this post on Instagram
साल 2019 में हुई थी इसकी नीलामी
एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक मुगल बादशाह की जो कलगी नीता अंबानी ने इस्तेमाल की है, उसकी लंबाई 13.7 और चौड़ाई 19.8 सेंटीमीटर है। इसे गोल्ड के साथ रूबी, डायमंड और स्पिनल्स को शामिल करके तैयार किया गया है। बता दें, इस ब्यूटीफुल कलगी की नीलामी 2019 में हुई थी। इससे पहले इसे एआई थानी के कलेक्शन में देखा गया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बेहद खास रहे हैं मुगलों के जमाने के ये बेशकीमती आभूषण, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Picture Courtesy: Instagram