यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेस्टिव सीजन में आप भी तो नहीं रचा रहीं केमिकल वाली मेहंदी, इन तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। कुछ ही दिनों में ईद और नवरात्र की रौनक देखने को मिलेगी। त्योहारों का मौका हो और हाथों पर मेहंदी न रचाई जाए ऐसा तो ...और पढ़ें

HighLights
- फेस्टिव सीजन पर मेहंदी लगाने का काफी महत्व है।
- हालांकि, केमिकल वाली मेहंदी स्किन के लिए हानिकारक होती है।
- ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से असली की पहचान कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों कई सारे त्योहार आने वाले हैं। ईद, चैत्र नवरात्र और गणगौर के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। अलग-अलग धर्म और समुदाय में सेलिब्रेट होने वाले इन सभी त्योहारों में कुछ बातें एक जैसी ही होती है। त्योहार की खुशी और हाथों पर रची मेहंदी हर एक त्योहार के जश्न को दोगुना कर देती है।
मेहंदी के बिना लगभग हर तीज-त्योहार अधूरा माना जाता है, लेकिन इन दिनों अच्छी मेहंदी रचाने के चक्कर में मार्केट में केमिकल वाली मेहंदी मिलने लगती है, जो स्किन के लिए काफी हानिकारक होती है। अक्सर फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में मिलावट का दौर भी शुरू हो जाता है। ऐसे में केमिकल वाली मेहंदी धड़ल्ले से बाजार से बिकती है। इसलिए जरूरी है कि मेहंदी लगाने से पहले असली और नकली की पहचान कर ली जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे घर पर कैसे करें असली और नकली मेहंदी की पहचान-
यह भी पढ़ें- हर मौके के लिए परफेक्ट, वर्किंग वुमन के लिए 5 मिनिमल मेहंदी डिजाइन
जल्दी नहीं चढ़ना असली मेहंदी का रंग
असली मेहंदी का रंग कभी तुरंत नहीं चढ़ता है। अगर मेहंदी लगाने पर इसका रंग तुरंत निखर आए, तो समझ जाए कि यह असली मेहंदी नहीं है। असली मेहंदी लगाने के बाद इसका रंग धीरे-धीरे चढ़ता है। शुरू में यह नारंगी रंग की होती है और फिर बाद में करीब 8-10 घंटे में इसका रंग गहरा होता है।
खूशबू से करें पहचान
असली मेहंदी की खुशबू भी काफी अलग होती है। चूंकि मेहंदी की पत्तियों से मेहंदी पाउडर तैयार किया जाता है, ऐसे में इसकी पहचान करना आसान होता है। मेहंदी पाउडर में लैवेंडर या नीलगिरी ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल, पानी, तेल और चीनी भी मिलाया जाता है। इन सभी की खुशबू से आप असली हिना भी पहचान कर सकते हैं।
खबरें और भी
रंग से करें पहचान
आमतौर लोगों को लगता है कि मेहंदी पाउडर का पेस्ट बनाने पर यह काले रंग की हो जाती है। हालांकि, यह सच नहीं है क्योंकि असली मेहंदी का रंग हरा होता है। अगर आप मेहंदी में पानी मिलाते हैं और इसके बाद भी मेहंदी का रंग हरा रहता है, तो यह असली है। साथ ही अगर बालों या हाथों में लगाते समय यह ऑलिव ग्रीन नजर आ रही है, तो मेहंदी असली है।
बिना फ्रिज फ्रेश नहीं रहती असली मेहंदी
अगर आपकी मेहंदी या मेहंदी का कोन सामान्य तापमान में भी खराब नहीं हो रही है, तो यह पक्का नकली मेहंदी है। ऐसा इसलिए क्योंकि असली मेहंदी को फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज या ठंडे तापमान में रखना जरूरी है। ज्यादा देर तक नॉर्मल टेंपरेचर पर रखने से असली मेहंदी खराब हो जाती है।