Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बालों की जड़ों में पोषण भर देगा Ayurvedic Hair Oil, नोट करें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 06:31 PM (IST)

    क्या आपके बाल रूखे और बेजान होकर झड़ने लगे हैं? अगर हां तो बता दें कि केमिकल बेस्ड हेयर ऑयल्स और शैंपू के इस्तेमाल से बालों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे ...और पढ़ें

    बालों की ग्रोथ को दोगुना कर देगा आयुर्वेदिक हेयर ऑयल, जानें घर पर बनाने का सिंपल तरीका (Image Source: Freepik)
    बालों की ग्रोथ को दोगुना कर देगा आयुर्वेदिक हेयर ऑयल, जानें घर पर बनाने का सिंपल तरीका (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आजकल बालों से जुड़ी समस्याओं से कई लोग परेशान हैं।
    2. बालों का झड़ना और रूखापन कई लोगों के लिए परेशानी है।
    3. हेयर केयर रूटीन में Ayurvedic Hair Oil से कई फायदे मिल सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ayurvedic Hair Oil: आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों से बने तेलों को बालों के लिए वरदान माना गया है। ये तेल न सिर्फ बालों को मजबूत बनाते हैं बल्कि डैंड्रफ, हेयर फॉल और समय से पहले सफेदी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस हेयर ऑयल को घर पर ही बना सकते हैं (Homemade Hair Oil), वो भी बिना किसी केमिकल के। जी हां, तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बनाने का आसान तरीका (DIY Hair Oil Recipe), जिससे आपके बालों को मिलेगा भरपूर पोषण और नई जान।

    ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक हेयर ऑयल

    सामग्री:

    • आंवला – 2 टेबलस्पून 
    • भृंगराज पाउडर – 1 टेबलस्पून 
    • मेथी दाने – 1 टेबलस्पून 
    • कढ़ी पत्ते – 8-10 पत्तियां 
    • एलोवेरा जेल – 2 टेबलस्पून
    • कोकोनट ऑयल – 1 कप
    • कैस्टर ऑयल – 2 टेबलस्पून 
    • तिल का तेल – 1 टेबलस्पून 
    • प्याज का रस – 2 टेबलस्पून 
    • नीम की पत्तियां – 5-6 

    यह भी पढ़ें- स्वाद बढ़ाने के साथ ही बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाएगा नींबू का रस, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

    आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बनाने की विधि

    तेल को गर्म करें

    सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल तेल, कैस्टर ऑयल और तिल का तेल डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें।

    जड़ी-बूटियां मिलाएं

    जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें आंवला, भृंगराज, मेथी दाने, करी पत्ते और नीम की पत्तियां डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि जड़ी-बूटियां हल्की ब्राउन न हो जाएं और तेल में उनका अर्क न आ जाए।

    एलोवेरा और प्याज का रस डालें

    अब इसमें एलोवेरा जेल और प्याज का रस डालें और 5 मिनट तक और पकाएं।

    तेल को ठंडा करें और छान लें

    जब सारी चीजें अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। फिर इसे छानकर एक कांच की बोतल में भर लें।

    कैसे करें इस तेल का इस्तेमाल?

    • हल्के गर्म तेल से स्कैल्प की मसाज करें: हफ्ते में 2-3 बार इस तेल से 20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
    • रातभर छोड़ें और सुबह धो लें: बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रातभर बालों में लगाकर रखें और अगले दिन माइल्ड शैंपू से धो लें।
    • स्टीम लें: अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो तेल लगाने के बाद गर्म तौलिए से बालों को स्टीम दें, इससे तेल बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचेगा।

    आयुर्वेदिक हेयर ऑयल के फायदे

    • बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाए
    • डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा दिलाए
    • समय से पहले सफेद होने से रोके
    • बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाए
    • बालों में नेचुरल शाइन और स्मूथनेस लाए

    यह भी पढ़ें- सत्तू से बाल होंगे लंबे-घने और शाइनी, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।