विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाद बढ़ाने के साथ ही बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाएगा नींबू का रस, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल

Published: Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM (IST)

नींबू का रस बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और एसिडिक गुण ...और पढ़ें

बालों के लिए रामबाण है नींबू का रस (Picture Credit- Freepik)
बालों के लिए रामबाण है नींबू का रस (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. लंबे-घने और खूबसूरत बाल हर किसी भी चाहत होती है।
  2. हालांकि, कई वजहों से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
  3. ऐसे में आप नींबू के रस की मदद इस चाहत को पूरा कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद नींबू सिर्फ एक स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं, बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिडिक गुण बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

यह स्कैल्प की गहरी सफाई करने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में सहायक हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नींबू का रस आपके बालों के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है

नींबू के रस के फायदे

  • बालों की तेज ग्रोथ में मददगार- नींबू का रस कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
  • डैंड्रफ को जड़ से खत्म करे- नींबू के एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं। इसका एसिडिक नेचर स्कैल्प का पीएच बैलेंस करता है, जिससे खुजली की समस्या खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  गेहूं के आटे में मिलाएं बस ये 4 चीजें, मिनटों में लौट आएगी चेहरे की खोई हुई चमक

  • ऑयली बालों से छुटकारा- जिनके बाल जल्दी चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं, उनके लिए नींबू एक बेहतरीन उपाय है। यह एक्स्ट्रा सीबम कंट्रोल कर स्कैल्प को साफ और फ्रेश बनाता है।
  • बालों में नेचुरल शाइन लाए- नींबू के रस से बालों की ऊपरी परत स्मूथ हो जाती है, जिससे वे ज्यादा शाइनी और सिल्की दिखते हैं। यह बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है और ड्राइनेस को कम करता है।
  • स्कैल्प इन्फेक्शन और खुजली से राहत- नींबू का एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाता है और खुजली को दूर करता है। यह पोर्स को खोलकर स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • नींबू और नारियल तेल- दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद नॉर्मल पानी और माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
  • नींबू और एलोवेरा जेल- स्कैल्प पर एलोवेरा और नींबू का मिक्सचर लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है और डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
  • नींबू और दही- दही और नींबू दोनों को बराबर मात्रा में मिक्स कर लगाने से बालों में नेचुरल कंडीशनिंग होती है और वे सॉफ्ट हो जाते हैं।
  • नींबू और आंवला पाउडर इन दोनों को मिक्स कर बालों पर लगाने से यह हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है।

ध्यान रखें

नींबू के रस को सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें, इसे हमेशा किसी सामग्री के साथ मिलाकर लगाएं।

सप्ताह में 1-2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें, वरना आपके बाल ड्राई भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  नहीं चाहते गर्मियों में कील-मुहांसों से भर जाए चेहरा, तो Skin Care में आज ही कर लें ये 5 बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।