बरसात में बाल झड़ने का 'रामबाण' इलाज है प्याज और कढ़ी पत्ते का यह तेल, नोट करें बनाने और लगाने का सही तरीका
नमी वाले मौसम में बालों के झड़ने को नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करके कम किया जा सकता है।

बरसात में हेयरफॉल कम करने के लिए प्याज का तेल (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम की सबसे आम समस्या है बालों का झड़ना। नमी की वजह से स्कैल्प में चिपचिपाहट और प्रदूषण के चलते बाल कमजोर हो जाते हैं जिससे वो सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो प्याज का तेल असरदार साबित हो सकता है, सबसे अच्छी बात कि इसे बाहर से खरीदने के बजाय घर पर ही बनाया जा सकता है।
बरसात में हेयरफॉल कम करने के लिए प्याज का तेल
प्याज में सल्फर नामक पोषक तत्व होता है जिससे बालों के केराटिन नामक प्रोटीन को मजबूती मिलती है। वहीं, इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं प्याज का तेल बनाने की विधि और लगाने का सही तरीका:
सामग्री
1 कप नारियल का तेल
2-3 मीडियम साइज प्याज
8-10 कढ़ी पत्ते
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
विधि
प्याज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले रात में मेथी डायना भिगोकर रख दें।
अगले दिन 2-3 मीडियम साइज प्याज को छीलकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
अब प्याज के टुकड़ों और मेथी दाना को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लेना है।
इस स्टेप में लोहे के कड़ाही लेकर उसमें नारियल का तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दें।
इसके बाद तेल में 8-10 कढ़ी पत्ता डालकर उसे थोड़ी देर उबलने दें।
1 मिनट बाद प्याज और मेथी दाना का पेस्ट भी डालें।
इस तेल को मिश्रण के साथ कम से कम 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है ताकि सभी के पोषक तत्व तेल में मिल पाएं।
जब तेल अच्छे से उबल जाए तो उसे ठंडा होने के साथ अलग रख दें।
फिर एक बर्तन में छलनी लगाकर तेल को छान लें और किसी एयर टाइट शीशी में भरकर स्टोर कर लें।
आपका हेयर फॉल कंट्रोल प्याज का तेल तैयार है।
लगाने का सही तरीका
अब बात रही प्याज के इस तेल को लगाने की तो हफ्ते में दो बार शैंपू करने से पहले यह तेल लगाया जा सकता है। जब भी लगाएं तो स्कैल्प में अच्छे से अप्लाई करके हल्के दबाव के साथ सिर की मसाज करें। फिर सिर को कम से कम 1 घंटे तक कवर करके रखें। जब समय पूरा हो जाए तो माइल्ड शैंपू से धो लें।
यह भी पढ़ें- महंगे शैंपू और स्पा भूल जाएंगे! बालों को नेचुरली घना बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें
यह भी पढ़ें- शैंपू के बाद बालों का रूखापन करता है परेशान? सॉफ्ट और शाइनी रखने में मदद करेंगे 6 असरदार तरीके
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
