Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raisin Face packs: पाना चाहते हैं बेदाग निखरी त्वचा, तो आजमाएं किशमिश से बने फेस पैक्स

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:00 AM (IST)

    बेदाग निखरी त्वचा पाने के लिए सदियों से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल होता आया है। नेचुरल चीजों से बने ये फेस पैक्स स्किन की अलग-अलग परेशानियों को दूर करन ...और पढ़ें

    इन फेस पैक्स से मिलेगा बेदाग निखार
    इन फेस पैक्स से मिलेगा बेदाग निखार

    HighLights

    1. किशमिश में कई प्रकार के मिनरल्स, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
    2. किशमिश के फेस पैक्स दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
    3. घर पर मौजूद दूध, दही, शहद, हल्दी जैसी चीजों को किशमिश में मिलाकर फेस पैक्स बनाए जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Raisin Face Packs: स्किन केयर सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स से ही नहीं बल्कि, घर पर बनाए कुछ फेस पैक्स से भी किया जा सकता है। घर पर बनाए गए DIY Face Masks नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से बनते हैं। इसलिए इनसे एलर्जी या रिएक्शन का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। इन्हीं चीजों में किशमिश भी शामिल है। किशमिश में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर किशमिश के कई तरह के फेस पैक्स घर पर बना सकते हैं, जो स्किन की अलग-अलग परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं, किशमिश से बनने वाले कुछ फेस पैक्स के बारे में।

    किशमिश और दूध फेस पैक

    इस फेस पैक को बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट और दो चम्मच दूध लेकर अच्छे से मिक्स करें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक से आपकी स्किन मुलायम और निखरी हुई बनेगी।

    किशमिश और चावल का आटा फेस पैक

    इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट और एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक से आपकी स्किन के डेड सेल्स साफ होंगे और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें: कैस्टर ऑयल से बनने वाले इन 2 हेयर मास्क से दूर करें बाल झड़ने की समस्या

    किशमिश और शहद फेस पैक

    एक कटोरी में एक चम्मच शहद में दो चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट और बहुत थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और फिर 20 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन मॉइस्चराइज्ड रहेगी और मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है।

    खबरें और भी

    किशमिश और चंदन फेस पैक

    एक कटोरी में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट, एक चम्मच चंदन फेस पैक और अंदाजे से दूध को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे सूख जाने पर धो लें।

    किशमिश और बादाम दूध

    एक चम्मच बादाम दूध में एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट मिक्स करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

    किशमिश और नारियल दूध फेस पैक

    एक चम्मच भीगी किशमिश के पेस्ट में थोड़ा-सा नारियल का दूध मिक्स करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं 25 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

    किशमिश और दही पैक

    दो चम्मच दही, एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच भीगी हुई किशमिश का पेस्ट मिक्स करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 30 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: खो गया है त्वचा का प्राकृतिक निखार, तो इन तरीकों से करें तुलसी का इस्तेमाल

    Picture Courtesy: Freepik