विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाग-धब्बों ने छीन ली है चेहरे की रौनक? महीनेभर आजमाएं 100 रुपये से भी कम खर्च में 3 घरेलू नुस्खे

Published: Wed, 07 May 2025 02:48 PM (GMT+05:30)

क्या आप उन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं जो सिर्फ वादे करते हैं लेकिन असर नहीं दिखाते? तो ...और पढ़ें

चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से तंग आ चुके हैं? तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से तंग आ चुके हैं? तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. दाग-धब्बों को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं।
  2. ऐसे में, कई बार मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल हो जाते हैं।
  3. कुछ किफायती घरेलू नुस्खे स्किन की खोई चमक लौटा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Blemishes Home Remedies: चेहरे की खूबसूरती सिर्फ रंग से नहीं, उसकी साफ-सुथरी और निखरी त्वचा से झलकती है, लेकिन जब चेहरे पर दाग-धब्बे उभर आते हैं, तो कॉन्फिडेंस भी कहीं न कहीं कमजोर पड़ने लगता है। बाजार में दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनका असर हमेशा स्थायी नहीं होता और कई बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं और बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इसका घरेलू इलाज चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 3 बेहद आसान, सस्ते और असरदार नुस्खे (Affordable Skincare Tips)। खास बात ये है कि इन नुस्खों को अपनाने में आपका खर्च 100 रुपये से भी कम आएगा और रेगुलर यूज से एक महीने में फर्क साफ दिखने लगेगा।

नींबू और शहद का मास्क

सामग्री:

  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद

कैसे इस्तेमाल करें: इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के दाग हल्के करने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करके ग्लोइंग बनाता है।

  • हफ्ते में कितनी बार: 3 बार
  • खर्च: करीब ₹30-40
  • सावधानी: अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट से बाहर कर दें 5 सफेद फूड्स, नहीं होंगे एक्ने और डार्क स्पॉट्स

आलू का रस

सामग्री:

1 छोटा आलू

कैसे इस्तेमाल करें: आलू को छीलकर कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। इस रस को रुई की मदद से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। बता दें, आलू में मौजूद एंजाइम्स और स्टार्च त्वचा की रंगत को निखारने और दाग-धब्बों को हल्का करने में बेहद असरदार हैं।

  • हफ्ते में कितनी बार: रोजाना
  • खर्च: लगभग ₹10-15

एलोवेरा जेल और हल्दी

सामग्री:

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल (ताजा या बाजार से खरीदा हुआ)
  • एक चुटकी हल्दी

कैसे इस्तेमाल करें: इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। बता दें, एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो दाग-धब्बों और मुंहासों के निशानों को धीरे-धीरे कम करती है।

  • हफ्ते में कितनी बार: हर रात
  • खर्च: ₹30-40 (बाजार से खरीदे एलोवेरा जेल के लिए)

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि सूरज की तेज किरणें दाग-धब्बों को और गहरा कर सकती हैं।
  • ज्यादा पानी पिएं, ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहे।
  • हेल्दी डाइट लें, जिससे त्वचा को जरूरी पोषण मिले।

इन घरेलू उपायों को अगर आप रेगुलर फॉलो करते हैं, तो एक महीने के भीतर खुद देखेंगे कि कैसे चेहरे की रौनक लौट रही है और दाग-धब्बों की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय! अब फिटकरी के पानी से मिलेगी बेदाग-निखरी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।