Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके पैरों पर भी हैं स्ट्रॉबेरी जैसे काले डॉट्स? जानें कारण और इससे बचने के 3 आसान टिप्स

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 07:33 PM (IST)

    पैरों की शेविंग के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां स्ट्रॉबेरी लेग्स की वजह बन सकती हैं। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर पर भी बड़ी ही आसानी से ...और पढ़ें

    स्ट्रॉबेरी लेग्स से पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    स्ट्रॉबेरी लेग्स से पाएं छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पैरों की शेविंग करने के बाद डॉट्स के साथ डार्क स्पॉट्स नजर आएं तो डर्मेटोलॉजी की भाषा में इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहते हैं। ये डार्क स्पॉट्स स्ट्रॉबेरी के बीज की तरह नजर आते हैं और पोर्स या हेयर फॉलिकल में ऑयल, बैक्टीरिया या डैड स्किन के इकट्ठा होने से ऐसा होता है।

    वैसे इससे सेहत को कोई खतरा नहीं, लेकिन स्किन पैची और असमान नजर आ सकती है। आखिर ऐसा क्यों होता है, इसे कैसे दूर किया जा सकता है, आइए जानते हैं।

    ये होती हैं वजहें

    • शेविंग: पुराने, कम धार वाले रेज़र या शेविंग क्रीम के बिना शेविंग करने से स्किन को नुकसान पहुंचता है। इससे स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या होती है।
    • पोर्स का बंद होना: ये स्किन पर छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिससे ऑयल और पसीना बाहर आता है। इनकी वजह से ही शरीर ठंडा बना रहता है। शेविंग करने के दौरान ऑयल, एअर के संपर्क में आता है और उसका रंग सामान्य से ज्यादा गहरा हो जाता है।
    • ड्राई स्किन: जब ड्राई स्किन पर शेविंग की जाती है तो उससे स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या हो जाती है। ड्राई स्किन पर ये डॉट्स ज्यादा स्पष्ट रूप से नजर आते हैं।

    इस तरह कर सकते हैं बचाव

    शेविंग रूटीन हो सही

    स्ट्रॉबेरी लेग्स की ज्यादातर समस्या सही तरीके से शेविंग न करने से होती है। हमेशा तेज धार वाले रेजर का इस्तेमाल करें और ब्लेड्स को समय-समय पर बदलते रहें। ड्राई शेविंग की जगह हाइड्रेट करने वाले शेविंग क्रीम या जैल का इस्तेमाल करें।

    हर रोज मॉइश्चराइज करें

    चाहे आप एक्सफोलिएट करें या फिर शेविंग, स्किन को पोषण की जरूरत होती है। इसलिए, नैचुरल ऑयल्स, शीया बटर जैसे तत्वों से युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

    टाइट कपड़े न पहनें

    ज्यादा टाइट और सिंथेटिक कपड़ों की वजह से पसीना बाहर नहीं निकल पाता और स्किन में रगड़ होने की वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या से बचने के लिए कॉटन मटेरियल के ही कपड़े पहनें।

    ये गलतियां स्ट्रॉबेरी लेग्स की परेशानी बढ़ा सकती हैं

    • स्किन को तेजी से रगड़ना या बार-बार स्क्रबिंग करना
    • अल्कोहल युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
    • एक्सफोलिएशन के बाद स्किन को मॉइश्चराइज ना करना

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से राहत दिलाएगा एलोवेरा जेल, यहां जानें इसे लगाने का सही तरीका