आपकी ड्रेस के अंदर क्यों लगे होते हैं दो रिबन, काटने से पहले एक बार जरूर जान लें इनका काम
कपड़ों में लगे छोटे रिबन, जिन्हें 'गारमेंट हैंगर लूप्स' कहते हैं, कपड़ों को हैंगर पर सुरक्षित रखने और उनका आकार बनाए रखने में मदद करते हैं। ...और पढ़ें

कपड़ों में लगे रिबन का असली काम जानें, हटाने से पहले सोचें (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
कपड़ों में लगे रिबन 'गारमेंट हैंगर लूप्स' कहलाते हैं
ये कपड़े को हैंगर पर फिसलने से रोकते हैं
जरूरत न होने पर इन्हें सावधानी से हटाया जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपकी किसी ड्रेस, टॉप या अन्य कपड़ों में एक अजीब सा रिबन लगा होता है। स्लीव्स के पास लगे इस रिबन को लगभग हर किसी ने देखा होता है, लेकिन कई लोग अक्सर इसे इग्नोर कर देते हैं। ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि ये रिबन किसी काम के नहीं होते और इसलिए वह अक्सर इसे इग्नोर करते हैं।
आपकी ड्रेस से बाहर झांकने वाले इस रिबन को 'गारमेंट हैंगर लूप्स' कहा जाता है, लेकिन इनका काम क्या है, इसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। हम में से कई लोग अक्सर इन लटकने वाले रिबन से परेशान होकर इन्हें हटा देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्या होता है इन 'गारमेंट हैंगर लूप्स' का असल में काम और कैसे करें इन्हें इस्तेमाल-
क्या होते हैं ये हैंगर लूप्स?
ये छोटे रिबन या धागे आमतौर पर आपके टॉप, ड्रेस, स्कर्ट या ट्राउजर के अंदर की तरफ सिले होते हैं। इनका मुख्य काम आपके कपड़ों को हैंगर पर सुरक्षित रखना होता है।
- शेप बनाए रखना: सूटकेस से निकालकर जब आप कपड़े टांगते हैं, तो ये लूप कंधों को खिंचने या खराब होने से बचाते हैं।
- फिसलने से रोकना: साटन, सिल्क या भारी फैब्रिक वाले कपड़े अक्सर हैंगर से फिसल जाते हैं। ये लूप उन्हें अपनी जगह पर टिकाए रखने में मदद करते हैं।
क्या जरूरी है इनका इस्तेमाल?
असल में इन लूप्स की कपड़ों की बनावट या मजबूती के लिए बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है। इन्हें सिर्फ आपकी सुविधा के लिए लगाया जाता है। अगर ये आपको चुभते हैं या आपकी कपड़ों की खूबसूरती को खराब करते हैं, तो आप बिना किसी डर के इन्हें आसानी से काट सकते हैं।
- इन धागों को हटाने से कपड़ों की सिलाई पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
- इसका सिर्फ एक नुकसान यह है कि सिल्क जैसे फिसलने वाले कपड़े सामान्य हैंगर से गिर सकते हैं।
पारदर्शी कपड़ों के लिए खास ट्रैवल टिप्स
शिफॉन, ऑर्गेंजा या लेस वाले कपड़ों में ये लूप साफ दिखाई देते हैं, जो बहुत अजीब लगते हैं और आपके लुक को भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी बीच वेकेशन या खास डिनर के लिए ऐसे ट्रांसपेरेंट कपड़े ले जा रहे हैं, तो इन आसान विकल्पों को आजमा सकते हैं:
खबरें और भी
- पूरी तरह से हटाना: एक छोटी और तेज धार वाली कैंची से यात्रा पर निकलने से पहले इन लूप्स को सिलाई के बिल्कुल करीब से सावधानी से काट दें। बस ध्यान रहे कि मुख्य सिलाई को कोई नुकसान न पहुंचे।
- सही हैंगर का इस्तेमाल: लूप्स काटने के बाद, अपने सफर में कुछ हल्के एंटी-स्लिप (Anti-slip), वेलवेट-कोटेड या सॉफ्ट क्लिप वाले हैंगर साथ ले जाना एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है।
- छिपी हुई जगह पर लगाना: आप इन लूप्स को निकालकर कपड़ों के निचले हिस्से (हेम) या अंदरूनी सिलाई में लगा सकते हैं, जिससे आपका काम भी बन जाएगा और वे किसी को दिखेंगे भी नहीं।