विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चे के शरीर पर मालिश करने से पहले इतना जान लीजिए, कहीं मासूम को नुकसान न हो जाए

Published: Sun, 22 Dec 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2024 08:21 AM (IST)

छोटे बच्चों को तंदरुस्त रखने के लिए उनके बदन की मालिश रोज़ आवश्यक है। हालांकि इस मालिश से कई बार ...और पढ़ें

गलत तरीके से की गई मालिश नुकसान पहुंचा सकती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
गलत तरीके से की गई मालिश नुकसान पहुंचा सकती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चे या न्यू बोर्न बेबी की बदन की बालिश बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर बच्चों की ठीक से ग्रोथ नहीं हो पाती और उनकी हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए छोटे बच्चों की मालिश करना काफी अहम हो जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में तो यह और जरूरी हो जाता है क्योंकि इस मौसम में ठंड की वजह से बॉडी को गर्माहट देना भी जरूरी हो जाता है। 

आज हम आपको बच्चे के शरीर के फायदे तो बताएंगे ही साथ ही इसके होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे। क्योंकि कई बार आप नासमझी में या जानकारी नहीं होने पर अपने अनमोल जिगर के टुकड़े को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चे के शरीर पर मालिश करने के लाभ और नुकसान के बारे में।

यह भी पढ़ें : अगर आपने ये बातें नोट की हैं तो सर्दियों में अपने बालों में भूलकर भी न लगाएं नारियल तेल

क्या हैं बच्चों के शरीर पर मालिश करने के लाभ

  

बेहतर होता है खून का संचार : मालिश करने से बच्चे के शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ता है, जो उनके शरीर के कई हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में मदद करता है।

मांसपेशियों में करता है तनाव कम : मालिश करने से बच्चे की मांसपेशियों में तनाव कम होता है, जो उनके शरीर को आराम देने में मदद करता है।

नींद में होता है काफी सुधार : मालिश करने से बच्चे की नींद में सुधार होता है, जो उनके शरीर को आराम देने में काफी मदद करता है। बच्चे रात को सुकून की नींद सोते हैं। 

मालिश करने के नुकसान

शरीर पर अधिक दबाव : मालिश करने में अधिक दबाव डालने से बच्चे के शरीर में चोट लग सकती है। इसे बच्चे की कोई मांसपेशी में खिंचाव भी आ सकता है।

गलत तकनीक से मालिश करना : मालिश करने की अनुचित तकनीक का उपयोग करने से बच्चे के शरीर में चोट लग सकती है। इससे उसको काफी दर्द भी हो सकता है। 

हो सकती है एलर्जी : मालिश करने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल या क्रीम में एलर्जी होने से बच्चे के शरीर में एलर्जी हो सकती है। जिससे स्किन में काफी प्रोब्लम हो सकती है। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है कि आप जो तेल या क्रीम बच्चे की मालिश के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं वो बच्चे की स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है। 

यह भी पढ़ें : अब Dinga Dinga वायरस की हो गई एंट्री, सिर्फ लेडीज होती हैं इंफेक्टेड- बॉडी करने लगती है डांस