यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर आपने ये बातें नोट की हैं तो सर्दियों में अपने बालों में भूलकर भी न लगाएं नारियल तेल
नारियल तेल के बालों में लगाने के काफी फायदे बताए जाते हैं। हालांकि इस तेल को लगाने के फायदे हैं भी। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि गर्मियों में नारियल ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है यह बात हमने बचपन से सुनी है। हालांकि नारियल तेल बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन बात जब सर्दियों की आती है तो नारियल तेल आपके बालों के लिए थोड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है।
आपने नारियल तेल बालों में लगाने के काफी फायदे सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको नारियल के तेल के फायदे तो बताएंगे ही साथ-साथ नारियल का तेल बालों में लगाने के बाद होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं नारियल तेल के फायदे और नुकसान के बारें में।
सर्दियों में बालों में नारियल तेल लगाने के फायदे
.jpg)
बात अगर सर्दियों के मौसम की करें तो यह बालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण मौसम होता है। ठंड के इस मौसम में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरुरत होती है। नारियल का तेल बालों के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। सर्दियों में नारियल तेल लगाने के काफी फायदे हैं।
बालों को देता है ताकत : नारियल का तेल बालों को काफी पोषण देता है। इस वजह से आपके बाल काफी मजबूत भी होते हैं। बता दें कि नारियल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं।
खबरें और भी
बालों को करता है मॉइस्चराइज़ : नारियल का तेल आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है। सर्दियों में बालों को मॉइस्चराइज़ करना बहुत जरूरी होता है। नारियल का तेल बालों को मॉइस्चराइज़ करता है और उन्हें सूखेपन से भी दूर रखता है।
बालों को झड़ने से बचाता है: नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना रुक जाता है। नारियल के तेल की मालिश आपके बालों को झड़ने से रोक देती है।
नारियल तेल लगाने के नुकसान
बालों को बनाता है चिपचिपा : सर्दियों में नारियल का तेल आपके घने लंबे बालों को चिपचिपा बना सकता है। बाल चिपचिपे होने से इसमें डेंड्रफ होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
बालों को भारी बना सकता है: नारियल का तेल बालों को भारी बना सकता है। इसलिए, इसका उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में नारियल तेल लगाना आपके बालों को भारी कर सकता है। इससे कई बार सिर के दर्द की समस्या हो जाती है।
एलर्जी का कारण बन सकता है: नारियल का तेल कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले एक छोटे से हिस्से पर परीक्षण करना चाहिए। कई लोगों की स्किन नारियल तेल को सूट नहीं करती। इसलिए कुछ लोग नारियल का तेल लगाने से परहेज़ करते हैं।