Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाउंडेशन लगाने के बाद भी दिखते हैं दाग-धब्बे? फ्लॉलेस लुक पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप हैक्स

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    त्वचा पर कई वजहों से दाग-धब्बे तो आ ही जाते हैं, जिन्हें तुरंत दूर करना किसी भी तरह से संभव नहीं। ...और पढ़ें

    फ्लॉलेस फेस के लिए डार्क स्पॉट्स छिपाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    फ्लॉलेस फेस के लिए डार्क स्पॉट्स छिपाने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्वचा की देखभाल करने पर भी कई वजहों से दाग-धब्बे तो आ ही जाते हैं, जिन्हें तुरंत दूर करना या गायब करना किसी भी तरह से संभव नहीं। फिर खास ओकेजन पर जाने से पहले अगर आप कुछ ऐसे ट्रिक्स की तलाश कर रही हैं, जिनसे मिनटों में फ्लॉलेस स्किन पाई जा सके तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

    फ्लॉलेस फेस के लिए डार्क स्पॉट्स छिपाने के तरीके

    आइए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें मेकअप करते समय ध्यान रखा जाना चाहिए। 

    स्किन को तैयार करें

    अपने स्किन टाइप के हिसाब से क्लेंजर इस्तेमाल करें। फेस धोने के बाद तौलिए से पोंछें और फिर प्राइमर अप्लाई करें। इससे फेस को स्मूद करने के साथ ही मेकअप भी लंबे समय तक टिक पाता है। इसके अलावा, अगर आपके स्किन केयर में टोनर और सीरम भी शामिल है तो प्राइमर लगाने से पहले उसे भी स्किन पर अप्लाई करें। 

    कलर करेक्टिंग कंसीलर का इस्तेमाल 

    डार्क स्पॉट्स को छिपाने में कलर करेक्टिंग कंसीलर का बड़ा रोल है। इसके लिए अपनी उंगलियों या फिर कंसीलर ब्रश का यूज करें। दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाने के बाद जेंटली ब्लेन्ड करें। पिंक या पीच कलर का कलर करेक्टर या कंसीलर बेस्ट काम करेगा। 

    फाउंडेशन की पतली लेयर लगाएं 

    इस स्टेप में फाउंडेशन की एकदम पतली सी लेयर चेहरे पर अप्लाई करनी है। इसे मेकअप स्पंज, ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं। नाक से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर लगाएं। नेचुरल लुक के लिए स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन जरूरी है। 

    खबरें और भी

    ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर अप्लाई करें 

    स्पंज या फ्लफी ब्रश में ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडर लें, उसे थोड़ा सा थपथपाएं जिससे एक्स्ट्रा पाउडर निकल जाए। फिर इसे चेहरे के टी जोन वाले हिस्से, आंखों के नीचे और नाक के आसपास हल्के हाथ से दबाते हुए अप्लाई करें। अगर आप मेकअप समय तक टिकाना चाहते हैं तो सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। 

    मेकअप का आखिरी स्टेप 

    आपकी फ्लॉलेस स्किन रेडी है, इस आखिरी स्टेप में अपना बाकी का मेकअप पूरा करें, जैसे ब्लश लगाना, आई मेकअप, हाईलाइटर और लिपस्टिक। 

    किस बात का ध्यान रखें? 

    चेहरे से दाग-धब्बे गायब करने का यह टेम्पररी तरीका है। त्वचा से डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए एक अच्छे स्किन केयर रूटीन के साथ ही हेल्दी डाइट की भी जरूरत है। 

    यह भी पढ़ें- फैशन-ब्यूटी वर्ल्ड में छाया ‘मिंट ग्रीन’ का जादू, इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे क्रिएट करें परफेक्ट मेकअप लुक

    यह भी पढ़ें- गर्मी और पसीने में बह जाता है आपका महंगा फाउंडेशन? ये आसान ट्रिक्स बनाएंगी मेकअप लॉन्ग लास्टिंग