Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टिकी आईलैशेज को कहें बाय, आसान और मेस-फ्री लुक के लिए चुनें मैग्नेटिक आईलैशेज

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    अगर आप भी स्टिकी ग्लू वाले आइलैशेज का कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं तो मैग्नेटिक आईलैशेज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ...और पढ़ें

    चिपचिपी पलकों को कहें अलविदा, पाएं आसान और आकर्षक लुक (Picture Credit- AI Generated)

    चिपचिपी पलकों को कहें अलविदा, पाएं आसान और आकर्षक लुक (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ग्लू की मदद से चिपकाए जाने वाले ओल्ड फैशन आईलैशेज के एक अच्छे ऑप्शन के रूप में मैग्नेटिक आईलैशेज में छोटे-छोटे मैगनेट लगे होते हैं। आप इसे बड़ी ही आसानी से पलकों पर अटैच कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं। ये रीयूजेबल होते हैं और इस्तेमाल में आसन भी। इसे लगाते और निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना है, आइए जानते हैं।

    इस तरह आएगा ज्यादा अच्छा लुक

    • मैग्नेटिक आईलैशेज लगाने से पहले पलकों की लाइन पर आईलाइनर लगा सकते हैं इससे ज्यादा अच्छी फिनिशिंग मिलेगी।
    • अगर आईलाइनर नहीं लगा रहे तो पहले मस्कारा का एक हल्का कोट लगा सकते हैं।
    • जितना हो सके अपने नेचुरल आईलैशेज के करीब ही मैग्नेटिक आईलैशेज लगाएं।
    • आईलैशेज के ऊपरी और निचले हिस्से में लगे मैग्नेट आपस में अच्छी तरह सेट हो जाने चाहिए। इसके बीच में आपके नेचुरल आईलैशेज सही तरीके से सेट हों।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • किसी और के साथ अपने मैग्नेटिक आईलैशेज शेयर ना करें
    • इसे स्टोर करने वाले बॉक्स को साफ और बंद रखें
    • बहुत गर्म जगह पर मैग्नेटिक आईलैशेज को स्टोर ना करें
    • अगर आंखों में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो इसे ना लगाएं
    • आंखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की स्थिति में मैग्नेटिक आईलैशेज ना लगाएं
    • पलकों को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें
    • चलती हुई गाड़ी में कभी भी अपने मैग्नेटिक आईलैशेज को एडजेस्ट करने या उसे निकालने की कोशिश ना करें

    इस तरह हटाएं

    मैग्नेटिक आईलैशेज को लगाने के साथ-साथ इसे निकलते समय भी पूरी सावधानी बरतें। वरना आपके नेचुरल आईलैशेज को नुकसान पहुंच सकता है। इन बातों का ध्यान रखें:

    • अगर आपने दोनों लैशेज एक साथ लगाए हैं, तो एक साथ दोनों को निकालने की कोशिश ना करें।
    • अपने साफ हाथों से पहले ऊपरी पलक से मैग्नेटिक आईलैश को नीचे वाले आईलैश से अलग करें।
    • शुरुआत के एक-दो मैगनेट अलग होने के बाद आप बाकी को आसानी से निकाल पाएंगे।
    • अगर आपने आईलाइनर के साथ आईलाइनर लगाया है तो ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर से रिमूव करें।
    • मैग्नेटिक आईलैशेज को फिर से यूज करना चाहते हैं तो उसे किसी जेंटल सोप या माइसेलर वॉटर से अच्छी तरह साफ कर लें
    • हर दिन फॉल्स आईलैशेज लगाने से बचें। इसे लगाने के बीच कुछ दिनों का गैप होना जरूरी है
    • आईलैशेज के पैकेट पर लिखे एक्सपायरी डेट को याद रखें और उसके निकल जाने के बाद इस्तेमाल में न लाएं।

    यह भी पढ़ें- हेयर वॉश का टाइम नहीं है? ऑयली बालों को तुरंत फ्रेश और बाउंसी बनाने के लिए लगाएं ड्राई शैम्पू

    खबरें और भी