Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लास स्किन के चक्कर में कहीं डैमेज तो नहीं हो गया स्किन बैरियर? इन इशारों से समझें सच!

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    जब से सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी में जगह बनाई है, तब से ही स्किन केयर सबसे हॉट टॉपिक है। ...और पढ़ें

    स्किन बैरियर डैमेज पहचानने के संकेत (Image Source: AI Generated)

    स्किन बैरियर डैमेज पहचानने के संकेत (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब से सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी में जगह बनाई है, तब से ही स्किन केयर सबसे हॉट टॉपिक रहा है। इसमें भी फ्लॉलेस और ग्लास स्किन का तो ट्रेंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। लेकिन कई बार स्किन केयर करने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि कहीं स्किन की सुरक्षा करने वाला बैरियर डैमेज तो नहीं? स्किन बैरियर डैमेज कई संकेत हैं, जिनसे इसकी पहचान की जा सकती है। 

    1. क्लेंजिंग के बाद भी चेहरे पर टाइटनेस 

    क्लेंजिंग के बाद भी चेहरे पर टाइटनेस बने रहना स्किन बैरियर के डैमेज होने का संकेत है। यह शुरुआती संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 

    1. स्किन का पहले से ज्यादा सेंसीटिव होना 

    स्किन बैरियर अगर डैमेज हो तो त्वचा मौसम के बदलने, गर्म पानी के इस्तेमाल, और हल्के-फुल्के इंग्रेडिएंट के चेहरे पर इस्तेमाल से ही परेशानी होने लगती है। इनमें लालिमा, इरिटेशन और अहजता जैसे लक्षण शामिल हैं। 

    1. कोई प्रोडक्ट लगाने के बाद जलन होना 

    पहले जिन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को चेहरे पर लगाने पर कोई दिक्कत नहीं होती थी, अब उनसे परेशानी होने लगे तो समझ जाएं कि स्किन बैरियर डैमेज है। बताते चलें कि जब बैरियर हेल्दी होता है तो त्वचा पर जो प्रोटेक्टिव सेल होती है, वह किसी भी इंग्रेडिएंट को त्वचा की गहराई में जाने से रोकती है, इसी वजह से स्किन केयर प्रोडक्ट्स नुकसान नहीं करते। 

    1. त्वचा का रूखापन 

    त्वचा का रुखापन बढ़ जाता है, खासकर नाक, गाल और मुंह के आसपास त्वचा छूटने लगती है। चेहरे के इन हिस्सों में त्वचा ड्राई, अनईवन और खुरदुरी सी हो जाती है। 

    1. ड्राइनेस के साथ मुहांसे 

    यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है क्योंकि अक्सर मुहांसों का कारण ऑयली स्किन होती है। लेकिन जब स्किन बैरियर डैमेज हो तो उसका माइक्रोबायोम बैलेंस बिगड़ जाता है। नतीजतन, स्किन ड्राई होने के साथ मुहांसे भी निकलने लगते हैं। 

    खबरें और भी

    1. त्वचा का बेजान लगना 

    क्या आपका चेहरा ड्राई होने के साथ डल भी लगता है? इसका कारण बैरियर का ठीक न होना हो सकता है। हेल्दी स्किन स्मूद, हाइड्रेटेड और शाइनी लगती है, जबकि डैमेज स्किन बेजान और रूखी। 

    स्किन बैरियर डैमेज होने के कारण

    • क्रोनिक स्ट्रेस 

    • स्किन टाइप को सूट न करने वाला कठोर क्लेंजर 

    • फेस वॉश ज्यादा करना 

    • जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट करना 

    • स्किन केयर  प्रोडक्ट्स ज्यादा लेयरिंग 

    • यूवी किरणों के संपर्क में आना