ग्लो खोने की असली वजह है स्किन को न पहचान पाना, पहले समझें ड्राई और डिहाइड्रेटेड स्किन का फर्क
क्या आप भी हमेशा अपनी स्किन को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वह असल में ड्राई है या डिहाइड्रेट? ...और पढ़ें

ड्राई स्किन और डिहाइड्रेट स्किन में फर्क (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी हमेशा अपनी स्किन को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वह असल में ड्राई है या डिहाइड्रेट? यह दुविधा बहुत से लोगों को होती है, जिसका सीधा असर उनके स्किनकेयर रूटीन पर पड़ता है। इसकी वजह से अक्सर लोग अपने स्किनटाइप के ओपोजिट केयर करने लगते हैं, जिससे परेशानी और भी बढ़ जाती है।
ड्राई स्किन
हम में से ज्यादातर लोग ड्राई और डिहाइड्रेट स्किन को एक जैसा समझते हैं, जबकि इन दोनों का ही मतलब एकदम अलग है। ड्राई स्किन एक स्किन टाइप है जिसमें स्किन त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑयल प्रोड्यूयस नहीं कर पाती। यह स्किन का एक नेचुरल टाइप है जो कभी बदलता नहीं।
ड्राई स्किन के कारण
जेनेटिक्स
ठंडा मौसम
मेडिकल ट्रीटमेंट
गर्म पानी से नहाना
स्किन प्रॉडक्ट्स
स्किन एजिंग
कैसे पहचानें ड्राई स्किन?
रफ टेक्स्चर
खुजली
त्वचा का टाइट होना
फाइन लाइंस
त्वचा से पपड़ी छूटना
दरारे दिखना
डिहाइड्रेट स्किन
डिहाइड्रेट स्किन का मतलब है कि त्वचा की सबसे ऊपरी परत पर नमी न होना, जिससे स्किन बैरियर का काम बिगड़ता है और नतीजतन त्वचा में रूखापन, खुजली और टाइटनेस बढ़ जाती है। हेल्दी स्किन में 30% तक पानी पाया जाता है, यह त्वचा के लचीलेपन और गुदगुदेपन के लिए जरूरी है।
ड्राई स्किन और डिहाइड्रेट स्किन में फर्क
इस तरह जहां ड्राई स्किन का कारण त्वचा में ऑयल कम होना तो वहीं स्किन डिहाइड्रेट पानी की कमी की वजह से होती है। जब स्किन डिहाइड्रेट होती है तो त्वचा एक समय पर ऑइली और ड्राई दोनों दिख सकती है। साथ ही, डिहाइड्रेट स्किन पर डार्क सर्कल और थकान ज्यादा दिखाई देती है।
खबरें और भी
ड्राई और डिहाइड्रेट स्किन के लिए टिप्स
ड्राई और डिहाइड्रेट स्किन दोनों ही अलग-अलग हैं, लेकिन इन दोनों के लिए एक जैसे तरीके फॉलो किये जा सकते हैं:
मजबूत स्किन बैरियर
त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए मजबूत स्किन बैरियर अनिवार्य शर्त है। इसके लिए त्वचा पर मॉइस्चराइजर और क्रीम लगाने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीएं।
हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर
एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर त्वचा के रूखेपन और डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। क्लेंजर ऐसा होना चाहिए जो जेन्टल, फ्रेगरेंस और अल्कोहल फ्री हो।
खाने-पीने में बदलाव करें
कैफीन वाली चीजें जैसे-चाय और कॉफी भले ही इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर का काम करती हों, पर ये स्किन को डिहाइड्रेट करके बेजान भी दिखाती हैं। इनके ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए और इसके बजाय वॉटर इंटेक वाले फल और सब्जियां खाई जाएं तो ज्यादा बेहतर है।