स्किन से लकड़ी की फांस निकालते वक्त कभी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है इन्फेक्शन
त्वचा से लकड़ी की फांस निकालने के लिए सफाई और सही तरीकों का ध्यान रखना ज़रूरी है। छोटी फांस घर पर निकाली जा सकती है, लेकिन गहरी या संक्रमित होने पर डॉ ...और पढ़ें

त्वचा से फांस निकालने के सही तरीके और सावधानियां (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्किन के अंदर लकड़ी की फांस लगना बेहद आम बात है और आपने भी जीवन में कभी ना कभी इस तकलीफ का सामना किया होगा। वैसे तो यह सामान्य सी बात है और घर पर भी आसानी से इसे निकाला जा सकता है, लेकिन इसे निकालने के दौरान सावधानी ना बरतना आपकी तकलीफ बढ़ा सकती है। तो आइए जानते हैं लकड़ी की फांस लगने पर क्या करें और क्या नहीं।
तुरंत क्या करें
- सबसे पहले स्किन को अच्छी तरह पानी और सोप से साफ कर लें। इससे बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा।
- लकड़ी के इस छोटे से टुकड़े की सही पॉजिशन देखने के लिए मैग्नीफाइंग ग्लास का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर वह फांस स्किन से बाहर झांकती हुई दिख रही है या स्किन के ऊपरी सतह पर ही है तो आप इसे घर पर भी आसानी से निकाल सकते हैं।
इन तरीकों का कर सकते हैं इस्तेमाल
- ट्विजर या चिमटी: सबसे पहले चिमटी को सैनेटाइजर की मदद से स्टरलाइज कर लें। इसका इस्तेमाल करने से पहले उसे पूरी तरह सूखने दें। फांस के आखिरी छोर को इस चिमटी की मदद से पकड़ें और धीरे से निकाल लें।
- सुई: अगर लकड़ी की फांस स्किन में ज्यादा अंदर की तरफ धंसी हुई है तो आप सुई की मदद से इसे निकाल सकते हैं। सबसे पहले सुई को स्टरलाइज कर लें और अच्छी तरह सूखने के बाद फांस के आखिरी छोर पर दबाव डालते हुए स्किन के अंदर से खींचने की कोशिश करें। एक बार फांस का एक हिस्सा बाहर आ जाए तो चिमटी की मदद से उस खींच सकते हैं।
- इप्सम सॉल्ट: एक कप इप्सम सॉल्ट को गुनगुने पानी में डालें और 30 मिनट तक स्किन को डुबोकर रखें। स्किन के उस हिस्से के सूख जाने के बाद सुई या चिमटी की मदद से फांस निकाल लें।
- हाइड्रोजन पैराऑक्साइड: एक हिस्सा पानी और एक हिस्सा हाइड्रोजन पैराऑक्साइड का लेकर फांस वाली जगह पर डालें। कुछ ही मिनट में वह स्किन की ऊपरी सतह के पास आ जाएगा। अब चिमटी या सुई की मदद से फांस को आसानी से निकाल सकते हैं।
ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं
- बड़ा साइज: फांस का साइज बड़ा हो तो वह फांस नहीं है और इसमें तुरंत ही डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
- गहरा हो: स्किन की ज्यादा गहराई में फांस हो तो खुद से निकालने की कोशिश ना करें।
- आंख के पास: ऐसे में तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं नहीं तो आंखों की रोशनी जाने का डर रहता है।
- नाखून के अंदर: इसे कभी भी खुद से न निकालें। इसे निकालना मुश्किल और पेनफुल हो सकता है।
- ब्लीडिंग: हो सकता है फांस ब्लड वेसल तक पहुंच गई हो।
- इन्फेक्शन: अगर फांस वाली जगह लाल, सूजी हुई, गर्म या ज्यादा दर्द महसूस हो तो यह इन्फेक्शन की वजह से हो सकता है।