Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ इंसानों को ही नहीं, डॉग्स को भी हो सकता है हीटस्ट्रोक; बढ़ती गर्मी में पेट पेरेंट्स रहें सावधान

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    गर्मी बढ़ने से डॉग्स में हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, खासकर कुछ खास नस्लों, पपीज और बूढ़े डॉग्स में। ...और पढ़ें

    गर्मी में पेट पेरेंट्स रहें सावधान! (AI Generated Image)

    गर्मी में पेट पेरेंट्स रहें सावधान! (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का बढ़ता प्रकोप इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी परेशानी की वजह बन रही है। तेज गर्मी के कारण जानवरों की सेहत पर भी सीधा प्रभाव पड़ सकता है, खासकर डॉग्स की। इसलिए अगर आप एक पेट पेरेंट हैं, तो इस मौसम में अपने डॉग की सेहत को लेकर सावधान रहें। 

    डॉग्स के लिए इस मौसम में सबसे बड़ा खतरा हीटस्ट्रोक का होता है। इसलिए इस मौसम में डॉग्स को बाहर अकेला छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानें किन ब्रीड्स को हीटस्ट्रोक का ज्यादा खतरा रहता है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?  

    क्या होता है डॉग्स में हीटस्ट्रोक?

    आमतौर पर डॉग्स हांफकर अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करते हैं, लेकिन अगर हांफने के बाद भी वे अपने शरीर का तापमान कम नहीं कर पा रहे, तो वे हीटस्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। यह खतरा पपीज और बूढ़े डॉग्स में ज्यादा होता है, क्योंकि उनमें शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कम होती है। 

    डॉग्स के शरीर का सामान्य तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है, लेकिन अगर तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला जाए, तो हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण दौरे पर सकते हैं, ऑर्गन फेलियर, इंटरनल ब्लीडिंग, कोमा और मृत्यु तक हो सकती है। इसलिए गर्मी में डॉग्स में हीटस्ट्रोक से सावधानी जरूरी है। 

    खबरें और भी

    किन ब्रीड्स के डॉग्स को है सबसे ज्यादा खतरा?

    वैसे तो हर डॉग को गर्मी लगती है और तेज गर्मी की वजह से हीटस्ट्रोक हो सकता है, लेकिन कुछ ब्रीड्स में इसका खतरा ज्यादा रहता है। 

    • फ्रेंच बुलडॉग- इनका चेहरा चपटा होता है और सांस लेने की नली बहुत संकरी होती है। डॉग्स हांफकर अपने शरीर की गर्मी बाहर निकालते हैं, लेकिन ये ब्रीड्स ऐसा ठीक से नहीं कर पातीं। इस वजह से ये बहुत जल्दी हीटस्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं।
    • इंग्लिश बुलडॉग- ये भारी शरीर और छोटे मजल वाले होते हैं। इनके लिए 20°C जितने कम तापमान में भी सांस लेना मुश्किल हो सकता है। भारी शरीर के कारण इनका शरीर जल्दी गर्म हो जाता है।
    • पग्स- आकार में छोटे होने के बावजूद चपटे चेहरे के कारण इन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। सीधे धूप में रहने, घर के अंदर की गर्मी या गर्म तापमान में ज्यादा भागदौड़ करने से इनका तापमान अचानक बढ़ सकता है।
    • चाउ चाउ- गर्म इलाके में रहना इनके लिए वैसे भी मुश्किल होता है, क्योंकि इनके शरीर पर बहुत घने बाल होते हैं। इसलिए ये ठंडे इलाकों के लिए ज्यादा बेहतर माने जाते हैं। घने बालों की वजह से इनके शरीर का तापमान गर्मी में तेजी से बढ़ सकता है और हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इन्हें घर के अंदर हमेशा एसी में रखना होता है। 

    बचाव के लिए पेट पेरेंट्स क्या करें?

    अपने डॉग के घर के अंदर ठंडी जगह बनाएं और उनके पास हर वक्त साफ पानी रखें, ताकि उन्हें प्यास लगे, तो वे तुरंत पानी पी सकें। साथ ही, तेज धूप में इन्हें बाहर घुमाने या खेलने न लेकर जाएं। वॉक के हमेशा सुबह या देर शाम का वक्त चुनें। दोपहर के समय इनकी फिजिकल एक्टिविटी भी बिल्कुल कम कर दें, ताकि शरीर का तापमान न बढ़े। इसके अलावा, अगर आपके डॉग के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव दिखे, तो तुरंत अपने वेट से संपर्क करें।