Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीटवेव से बचने के लिए घर को मानते हैं सुरक्षित? तो जान लें यह सच्चाई!

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हीटवेव के दौरान घर में रहने से भी शरीर को उतनी ही थकान होने लगती है। ...और पढ़ें

    हीटवेव के दौरान घर में रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें एक्सपर्ट से (Image Source: Freepik)

    हीटवेव के दौरान घर में रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें एक्सपर्ट से (Image Source: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि हीटवेव से बचने के लिए घर में रहना सुरक्षित है, लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि हीटवेव के दौरान घर में रहने से भी शरीर को उतनी ही थकावट होने लगती है। उसपर अगर गर्मी बहुत ज्यादा हो तो घर में रहना भी खतरे से खाली नहीं है। इस बारे में एक्सपर्ट डॉ. मयंक लोढ़ा सेठ से जानते हैं विस्तार से। 

    क्यों लू से बचने के लिए घर में रहना भी है एक खतरा? 

    लू की वजह से घर के अंदर जो गर्मी मौजूद होती है वह शरीर के लिए खतरनाक बन जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉडी लगातार अपना तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए, पानी की कमी दूर करने के लिए और सर्कुलेशन के लिए काम करती रहती है, फिर चाहे आप बाहर धूप में हो या नहीं। घर का हवादार न होना, उमस, नींद पूरी न होना और लंबे समय तक घर के गर्म वातावरण में रहना समय के साथ शरीर के तनाव को बढ़ा देता है। 

    रिसर्च से पता चला है कि घर में खराब वेंटिलेशन और बढ़ा हुआ कार्बन डाइऑक्साइड सीधा शरीर पर असर डालता है। इससे थकान के साथ-साथ नींद में कमी की समस्या भी देखने को मिलती है। सबसे जरूरी बात शरीर रातभर की नींद से भी अपनी रिकवरी नहीं कर पाता। इतना ही नहीं, लू से धड़कन की गति भी एक मिनट में 10-15 बीट्स तक बढ़ जाती है, क्योंकि शरीर अपना तापमान नॉर्मल रखने या उसे ठंडा रखने की कोशिश में जुटा होता है। 

    कैसे पहचानें लू के लक्षण? 

    एक और बात जो चिंताजनक है वो यह कि लू से शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी, तनाव जैसी शारीरिक दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, लगातार थकान महसूस करना, सिर दर्द, मांसपेशियों में झनझनाहट या धड़कन का बढ़ना जैसे लक्षणों को सामान्य कहकर अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

    खबरें और भी

    इस तरह सबसे बड़ा खतरा लू नहीं है बल्कि इसके लक्षणों को अनदेखा करना है जो आगे चलकर सेहत पर भारी पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- रातभर करवटें बदलना या सुबह न उठ पाना: कहीं नींद से जुड़ी ये आदतें ADHD का संकेत तो नहीं?

    यह भी पढ़ें- गर्मी से दिमाग की नसों में बन रहे खून के थक्के, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा