Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सच में काम करता है? नुकसान से बचना है, तो जान लीजिए सच्चाई

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:58 AM (IST)

    एक बहुत ही आम धारणा है कि टूथपेस्ट लगाने से पिंपल झटपट सूख जाएगा और चेहरा साफ हो जाएगा। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है। ...और पढ़ें

    पिंपल सुखाने के चक्कर में खराब न करें चेहरा (Image Source: AI-Generated)

    पिंपल सुखाने के चक्कर में खराब न करें चेहरा (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे पर अचानक कोई पिंपल निकल आए, तो कई लोग उसे जल्दी ठीक करने के चक्कर में उस पर तुरंत टूथपेस्ट लगा लेते हैं। यह एक बहुत ही आम धारणा है कि टूथपेस्ट लगाने से पिंपल जल्दी सूख जाएगा।

    हालांकि पुणे के इनामदार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. निशा पारिख की मानें तो आपका यह घरेलू नुस्खा बिल्कुल गलत है और यह आपकी त्वचा को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि यह तरीका क्यों नुकसानदायक है और पिंपल्स को ठीक करने का सही उपाय क्या है।

    चेहरे की त्वचा के लिए क्यों खतरनाक है टूथपेस्ट?

    टूथपेस्ट को खास तौर पर हमारे दांतों की सफाई के लिए बनाया जाता है, चेहरे की नाजुक स्किन के लिए नहीं। इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए काफी कठोर होते हैं।

    भले ही पिंपल पर टूथपेस्ट लगाने से वह कुछ समय के लिए सूखा हुआ महसूस हो, लेकिन हकीकत में यह कोई इलाज नहीं है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:

    • त्वचा में तेज जलन
    • चेहरे पर लालपन
    • खुजली होना
    • स्किन का छिलना

    कम होने के बजाय बढ़ सकती है समस्या

    पिंपल्स तब निकलते हैं जब हमारी स्किन के पोर्स ऑयल और डेड सेल्स की वजह से बंद हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। टूथपेस्ट पिंपल्स होने के इन मूल कारणों को बिल्कुल भी दूर नहीं करता है।

    खबरें और भी

    इसके विपरीत, टूथपेस्ट से त्वचा में होने वाली जलन पिंपल की सूजन को और ज्यादा बढ़ा सकती है, जिससे मुंहासे की हालत पहले से भी खराब हो जाती है। कई मामलों में, पिंपल के ठीक होने के बाद भी चेहरे पर गहरे काले दाग हमेशा के लिए रह जाते हैं।

    पिंपल्स से छुटकारा पाने का सही तरीका

    अगर आप पिंपल्स से परेशान हैं, तो टूथपेस्ट के बजाय त्वचा के लिए सही रूटीन अपनाएं:

    • सफाई: दिन में दो बार किसी माइल्ड फेसवॉश से अपना चेहरा अच्छी तरह साफ करें।
    • स्किनकेयर रूटीन: चेहरा धोने के बाद अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार एक सही मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
    • सही प्रोडक्ट: सैलिसिलिक एसिड और बेंजोयल पेरोक्साइड जैसे तत्व पिंपल्स में फायदेमंद हो सकते हैं। आप डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इन उत्पादों का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह गलती बिल्कुल न करें

    पिंपल्स को कभी भी बार-बार छूना या उंगलियों से फोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से त्वचा में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और चेहरे पर गहरे निशान या दाग पड़ सकते हैं।

    डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

    डॉ. निशा पारिख के अनुसार, अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं हो रही हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए:

    • अगर मुंहासे बार-बार निकल रहे हों।
    • अगर पिंपल्स में बहुत ज्यादा दर्द होता हो।
    • अगर पिंपल्स चेहरे पर गहरे दाग छोड़ रहे हों।
    • अगर मुंहासे कई हफ्तों तक ठीक न हो रहे हों।

    यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बढ़ जाते हैं मुहांसे? आज से ही फॉलो करें ये आसान स्किनकेयर रूटीन

    यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स भी नहीं रोक पा रहे पिंपल्स? 25 के बाद मुहांसे बढ़ाती हैं ये 5 गलतियां, ऐसे करें बचाव