Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाक पर जमे ब्लैकहेड्स नहीं हो रहे साफ? ये स्किनकेयर टिप्स कर देंगे कमाल

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:35 PM (IST)

    ब्लैकहेड्स हटाने से पहले उसके होने की वजह जानना जरूरी है। डीप क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन जैसे उपाप इससे छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    जिद्दी ब्लैकहेड्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    जिद्दी ब्लैकहेड्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. ऑयली और डेड स्किन से बंद पोर्स ब्लैकहेड्स का मुख्य कारण

    2. स्टीम, सौम्य स्क्रब और क्ले मास्क से ब्लैकहेड्स हटाएं

    3. नियमित स्किनकेयर और नॉन-कॉमेडोजेनिक उत्पाद ब्लैकहेड्स को रोकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बार-बार ब्लैकहेड्स हटाने के बावजूद भी यह देखकर हैरानी होती है कि आखिर ये छोटे-छोटे स्पॉट्स नाक और गालों पर दोबारा लौट कैसे आते हैं। वैसे तो यह बेहद आम समस्या है लेकिन यह आपके चेहरे के लुक को बिगाड़ सकती है। कोई भी स्किनकेयर अपनाने से पहले यह जान लें कि ये ब्लैकहेड्स लौटकर क्यों आते हैं। इस आर्टिकल में जानेंगे ब्लैकहेड्स क्यों होते हैं और स्किनकेयर में कौन-कौन से स्टेप्स शामिल करके इसे कम किया जा सकता है।

    क्या है वजह

    • ऑयल और डेड स्किन सेल्स की वजह से स्किन के पोर्स बंद हो जाते और ब्लैकहेड्स बनने लगते हैं।
    • नियमित रूप से स्किन एक्सफोलिएट ना करने पर।
    • हैवी मॉइश्चराइजर और फाउंडेशन का इस्तेमाल।
    • बार-बार चेहरे पर हाथ लगाना, खासकर गंदे हाथों से छूना।
    • हवा में ज्यादा नमी हो और पसीना आने पर।

    इन तरीकों से घर पर हटाएं ब्लैकहेड्स

    • चेहरे को दें स्टीम: इससे बंद पोर्स खुल जाते हैं और उनमें जमा ऑयल बाहर आ जाता है।
    • स्क्रब करें: किसी सौम्य से स्क्रब से स्किन को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप वॉलनट या कॉफी जैसे तत्वों से युक्त छोटे पार्टिकल्स वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • क्ले या चारकोल फेस मास्क: इस तरह के फेस वॉश से चेहरे पर मौजूद गंदगी निकल जाती है और पोर्स में ऑयल बार–बार ऑयल इकट्ठा नहीं होता।
    • रेटिनॉयड युक्त प्रोडक्ट: यह नए सेल्स तेजी से बनाने में मदद करते हैं। सोने से पहले आप रेटिनॉयड युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। धूप में ऐसे प्रोडक्ट लगाने से बचें, क्योंकि इससे सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

    इससे लौटकर नहीं आएंगे ब्लैकहेड्स

    • दिन में दो बार चेहरे को वॉश करें। डीप क्लीनिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इसे धूल-मिट्टी,मेकअप और पसीना आसानी से हट जाता है।
    • नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इससे पोर्स बंद नहीं होंगे। मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और मेकअप सभी इसी कैटेगरी के हों तो और भी फायदेमंद है।
    • अपना स्किनकेयर रूटीन नियमित रूप से करें। रोजाना क्लींजिंग, वीकली एक्सफोलिएशन और हर हफ्ते मास्क लगाने का रूटीन फॉलो करें।
    • लंबे समय तक एक ही पिलो कवर और तौलिए का इस्तेमाल ना करें। हफ्ते में एक बार पिलो कवर बदलें और चेहरा पोंछने के लिए हर बार साफ तौलिए ही यूज करें।

    यह भी पढ़ें- घर में मौजूद 4 चीजों से बनाएं बेहतरीन एंटी-एजिंग राइस क्रीम, 30 के बाद भी त्वचा दिखेगी जवां और चमकदार