Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे सीरम भी फेल हैं चावल के मांड के आगे! इन तरीकों से बनाएं 3-इन-1 होममेड किट और पाएं शीशे जैसा ग्लो

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:03 AM (IST)

    जापानी और कोरियन स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में चावल का स्टार्च खासतौर से शामिल होता है, यह उनकी ग्लास स्किन पाने का सीक्रेट है। ...और पढ़ें

    चावल के मांड से स्किनकेयर (Image Source: AI Generated)

    चावल के मांड से स्किनकेयर (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर चावल के पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही पानी त्वचा पर किसी जादू जैसा काम कर सकता है। वहीं, आज जिस कोरियन या जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स के पीछे लोग  भाग रहे हैं, उसका राज भी इसी चावल के मांड में छिपा हुआ है। फिर क्यों न इसे अपने स्किनकेयर का हिस्सा बनाया जाए, आइए जानते हैं इसे रूटीन में शामिल करने के तरीके। 

    चावल के मांड से बनी क्रीम 

    चावल के मांड से नेचुरल क्रीम घर पर तैयार की जा सकती है, जिसके लिए घर में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत है। इस क्रीम से चेहरे पर निखार आने के साथ चमक भी बरकरार रहती है। 

    सामग्री 

    • 3-4 चम्मच गाढ़ा चावल का मांड 

    • 2 चम्मच एलोवेरा जेल 

    • 1 विटामिन ई कैप्सूल 

    • 1/2 चम्मच नारियल तेल 

    कैसे बनाएं?

    चावल के मांड को सबसे पहले ठंडा होने के लिए रख दें और उसके बाद मांड में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल अच्छे से मिला लें। सबसे आखिर में नारियल तेल मिलाकर फेंट लें। क्रीम का टेक्स्चर स्मूद दिखने लगे तो समझें क्रीम तैयार है। इसे सुबह-शाम के स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। 

    स्क्रब 

    चावल के इस गाढ़े पानी स्टार्च होता है और इससे बना यह स्क्रब दाग-धब्बे हटाने के साथ ही बेजान त्वचा पर रौनक लाने में मदद करेगा। 

    सामग्री 

    2 चम्मच चावल का मांड 

    2 चम्मच आटा या बेसन 

    कैसे बनाएं? 

    एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का मांड लेकर उसमें आटा या बेसन मिक्स कर लें। आपका नेचुरल स्क्रब तैयार है, इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर उसके बाद सादे पानी से धो लें। 

    खबरें और भी

    फेस मास्क 

    अगर आप ग्लास स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हफ्ते में 2 बार चावल के मांड से बना फेस मास्क लगाना असरदार साबित हो सकता है। 

    सामग्री 

    • 2-3 चम्मच चावल का मांड 

    • 1 चम्मच शहद 

    • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल 

    • 2 चम्मच बेसन या चंदन पाउडर 

    कैसे बनाएं? 

    चावल के मांड में शहद अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बेसन और चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल भी डालें। अगर पेस्ट ज्यादा सूखा हो तो थोड़ा पानी मिलाएं। इस फेस मास्क को 10-15 मिनट तक सूख जाने तक चेहरे पर अप्लाई करें और फिर फेस वॉश कर लें। 

    यह भी पढ़ें- प्रदूषण और केमिकल से बेजान हुई त्वचा में नई जान फूंकेगी 'फेशियल स्टीमिंग', यह रहा सही तरीका

    यह भी पढ़ें- गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं 100% शुद्ध रोज वॉटर, मिलेगी एकदम बेदाग और निखरी त्वचा

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।