हेयर फॉल और रूखेपन से हैं परेशान? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क; बाल बनेंगे शाइनी और मजबूत
प्रदूषण और गलत खानपान से कमजोर हुए बालों के लिए घर पर बने प्राकृतिक हेयर मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं।

बालों को मजबूत बनाएंगे ये हेयर मास्क (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में महंगे ट्रीटमेंट की जगह घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से बनाए गए हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देते हैं।
ये हेयर मास्क न केवल बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें नेचुरल शाइन भी लाते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू हेयर मास्क के बारे में, जो आपके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद कर सकते हैं।
बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क
- दही और शहद हेयर मास्क- दही बालों को गहराई से मॉइश्चर देता है और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है, जबकि शहद बालों में नेचुरल चमक लाता है। दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश कर लें।
- नारियल तेल और एलोवेरा मास्क- नारियल तेल बालों को मजबूती दे रही थी करता है और एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देकर बालों को हाइड्रेट करता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद वॉश कर लें। यह मास्क बालों को स्मूद और हेल्दी बनाता है।
- अंडा और ऑलिव ऑयल मास्क- अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। एक अंडे में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी और शैम्पू से वॉश करें धो लें।
- केला और दही हेयर मास्क- केला बालों की डीप कंडीशनिंग करता है और रूखेपन को कम करता है। एक पका हुआ केला मैश करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं और बालों में लगाएं। 25 मिनट बाद इसे अच्छी तरह वॉश कर लें।
- मेथी दाना और दही मास्क- मेथी दाना बालों के झड़ने को कम करने और ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। रातभर भिगोए हुए मेथी दानों को पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट तक लगाकर रखें, फिर वॉश करें।
- आंवला पाउडर और नारियल तेल मास्क- आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। दो चम्मच आंवला पाउडर में थोड़ा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। इसे 30 मिनट बाद वॉश करें।