Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीठ की डार्कनेस के चलते नहींं पहन पाती बैकलेस ड्रेसेज़, तो इन चीज़ों की मदद से चमकाएं इसे

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 07:52 AM (GMT+05:30)

    बैकलेस ड्रेसेज़ और ब्लाउज़ पहनने का दिल तो बहुत करता है लेकिन पीठ की डार्कनेस के चलते आप इसे चाहकर भी नहीं पहन पाती तो ऐसे कुछ उपाय है जिनकी मदद से आप ...और पढ़ें

    इन घरेलू उपायोंं की मदद से चमकाएं अपनी पीठ
    इन घरेलू उपायोंं की मदद से चमकाएं अपनी पीठ

    HighLights

    1. पीठ को चमकाने के लिए एलोवेरा जेल, मसूर दाल और बेसन है बेहद असरदार।
    2. स्क्रबिंग, वैक्सिंग से दूर कर सकते हैं पीठ की डार्कनेस।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीठ की साफ-सफाई और वैक्सिंग पर हम तभी फोकस करते हैं, जब कोई बैकलेस ड्रेस पहननी होती है, लेकिन लंबे समय तक इसकी सफाई को इग्नोर करते रहने से पीठ इतनी ज्यादा डार्क हो जाती है कि वैक्सिंग और क्लीनिंग के बाद भी कुछ खास फर्क नजर नहीं आता। चेहरे और हाथ के मुकाबले पीठ एकदम अलग ही नजर आती है। अगर आप भी किसी शादी या फंक्शन में बैकलेस ड्रेस या ब्लाउज़ पहनने वाली हैं, तो इन टिप्स की मदद से चमका सकती हैं अपनी पीठ।

    पीठ को चमकाने के कारगर घरेलू उपाय

    एलोवेरा 

    पीठ की डार्कनेस को दूर करने में एलोवेरा जेल है बेहद असरदार। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच के लगभग एलोवेरा जेल निकाल लें और इसमें इतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से फेंटकर मिक्सचर बना लें। इसे पेस्ट से पीठ की मसाज करें। इसे नहाने से पहले इस्तेमाल करें और 10 मिनट बाद नहा लें। रोजाना इस्तेमाल से डार्क स्किन लाइट होने लगेगी। 

    बेसन 

    बेसन का इस्तेमाल काफी पहले से स्किन केयर में किया जाता रहा है। स्किन को सॉफ्ट बनाने से लेकर रंगत निखारने तक में बेसन बेहद असरदार है। पीठ को चमकाने के लिए भी बेसन को यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में बेसन, दही, हल्दी और नींबू का रस या गुलाब जल मिलाएं। सारी चीज़ों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पीठ पर लगाकर अच्छी तरह सूखने दें। इसका इस्तेमाल भी नहाने से पहले करें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

    मसूर दाल 

    खाने के साथ ही मसूर दाल स्किन केयर में भी इस्तेमाल की जाती है। इससे आप चेहरे ही नहीं पीठ की रंगत भी सुधार सकते हैं। मसूर दाल को पहले पीसकर पाउडर बना लें। अब एक बाउल में मसूर दाल के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके प्रभाव को और बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल और दही भी मिला सकते हैं। फिर इसे बैक पर अप्लाई करें और सूखने के बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए धो लें।   

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- ट्रेंड में हैं ब्लाउज़ के ये बैक डिज़ाइन्स, सिल्क हो या शिफॉन हर साड़ी में दिखेंगी कमाल

    Pic credit- freepik