साड़ी को देना है ग्लैमरस टच? प्रियंका चोपड़ा का ये कॉर्सेट ब्लाउज और ड्रेपिंग स्टाइल है परफेक्ट इंस्पिरेशन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने साड़ी लुक से ट्रेडिशनल और वेस्टर्न फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिखाया। ये लुक काफी ग्लैमरस है। ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा का शानदार साड़ी लुक (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो हर मौके पर पहनी जा सकती है। रोजमर्रा का ऑफिस हो, कोई त्योहार या शादी, साड़ी हर मौके पर जचती है। हालांकि, हर मौके पर एक ही स्टाइल से साड़ी ड्रेप करने से कई बार लुक काफी बोरिंग लगने लगता है। अगर आप भी अपनी साड़ी को इस बार एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का ये लुक आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकता है।
प्रियंका हमेशा से ही अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं और ये लुक इस बात को साबित करता है। प्रियंका का ये साड़ी लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न फैशन का कमाल का कॉम्बिनेशन है। आइए जानें इसके बारे में।
क्लास्कि प्रिंट्स और मॉडर्न ड्रेप
इस लुक के लिए प्रियंका ने सफेद रंग की एक साड़ी पहनी, जिस पर नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट्स थे। हालांकि, इस बेसिक साड़ी को स्पेशल इसका ड्रेपिंग स्टाइल बना रहा था। उन्होंने साड़ी के पल्लू को पारंपरिक तरीके से लेने के बजाय स्कार्फ की तरह गले में लपेटा। साड़ी ड्रेप करने का ये तरीका उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा था।
कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज का ग्लैमरस टच
प्रियंका ने इस फ्लोरल साड़ी के साथ मैचिंग कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी हुई थी। ब्लाउज का ये डिजाइन उनके पूरे आउटफिट को एक स्ट्रक्चर्ड, बोल्ड और कंटेंपररी लुक दे रहा था। इस ब्लाउज की एक और खासियत थी कि ये नीचे से हल्का फ्लेयर हो रहा था, जो साड़ी के स्ट्रक्चर से साथ मिलकर मरमेड स्टाइल क्रिएट कर रहा था।
खबरें और भी

(Picture Courtesy: Instagram)
नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप
साड़ी के साथ प्रियंका का मेकअप भी काफी कमाल का था। उन्होंने अपने मेकअप को बहुत सिंपल, न्यूड और ग्लोइंग रखा था। आंखों पर उन्होंने ब्राउन शेड के आईशैडो का इस्तेमाल किया, जो उनकी आंखों को डेप्थ दे रहा था। होंठों के लिए भी उन्होंने न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई, जो उनकी स्किन टोन को काफी कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। गालों को बनाए रखने के लिए उन्होंने पीच शेड के ब्लश का इस्तेमाल किया और कॉन्टूयर भी काफी लाइट रखा, ताकि लुक नेचुरल लगे।
हेयरस्टाइल और मिनिमल एक्सेसरीज
प्रियंका ने अपने बालों को साइड पार्टेड रखते हुए खुला छोड़ दिया, जिसमें हल्का बाउंस और वॉल्यूम साफ नजर आ रहा था। यह हेयरस्टाइल उनके स्कार्फ स्टाइल ड्रेप के साथ बेहतरीन बैलेंस बना रहा था। इस लुक के साथ प्रियंका ने जूलरी भी काफी मिनिमल रखी। कानों में लंबे और सिंपल इयररिंग्स, हाथ में एक एलिगेंट ब्रेसलेट और मिनिमल रिंग्स पहने, जो काफी एलिगेंट लग रहे थे।