Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब बॉलीवुड हसीनाओं ने फ्लॉन्ट किए अजीबोगरीब Lipstick Shades, अतरंगी लुक्स देख चकराया फैन्स का सिर

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 05:21 PM (IST)

    लिपस्टिक फैशन की दुनिया का अहम हिस्सा है। गलत रंग की लिपस्टिक का चुनाव आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है। बॉलीवुड की कुछ ऐक्ट्रेसेज ऐसे शेड्स की लिपस्टि ...और पढ़ें

    इन अतरंगी लिपस्टिक शेड्स को देख हैरान रह जाएंगे आप
    इन अतरंगी लिपस्टिक शेड्स को देख हैरान रह जाएंगे आप

    HighLights

    1. लिपस्टिक मेकअप में काफी अहम भूमिका निभाता है।
    2. गलत रंग की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है।
    3. बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने खास मौकों पर बड़े ही अजीब रंगों की लिपस्टिक्स का इस्तेमाल किया है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lipstick Shades: लिपस्टिक हमारे लुक्स पर चार चांद लगा देती है। अपने मेकअप और ड्रेस के मुताबिक लिपस्टिक लगाने से न केवल हमारा चेहरा निखरकर आता है बल्कि, आप औरों से अलग भी दिखती हैं। बाजार में लिपस्टिक के कई शेड्स मौजूद हैं, जिनमें से कुछ ऐसे होंगे, जो आपको बहुत पसंद आए होंगे, तो वहीं, कुछ ऐसे भी होंगे, जिनका रंग आपको काफी अजीब लगा होगा।

    आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही लिपस्टिक के रंगों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप सामान्यतौर पर लगाना पसंद नहीं करेंगे, लेकिन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज ने बड़े-बड़े इवेंट्स पर उन रंगों की लिपस्टिक को ट्राई किया। इन रंगों की लिपस्टिक की वजह से कुछ की काफी तारीफ हुई, तो कुछ को ट्रोलिंग का भी सामने करना पड़ा था। आइए जानते हैं उन लिपस्टिक के शेड्स के बारे में।

    ब्लू लिपस्टिक

    अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने वाली सारा अलि खान ने ब्लू रंंग की लिपस्टिक लगाए हुए एक तस्वीर में नजर आईं, जिसमें वह किसी बीच पर गईं थीं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ब्लू लिपस्टिक बाकी शेड्स से एकदम हटके होता है, जो सारा के इस लुक को भी काफी खास बना रहा है।

    lipstick

    यह भी पढ़ें: ट्राई करें ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक के शेड्स

    पर्पल लिपस्टिक

    बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने एक इवेंट में पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। वैसे तो पर्पल लिपस्टिक देखने में आपको थोड़ी अलग लग सकती हैं, लेकिन ऐश्वर्या ने जिस आत्मविश्वास के साथ इस रंग को कैरी किया है कि आपकी नजरें उनसे नहीं हटेंगी। हालांकि, उनका यह लुक उनके कुछ फैन्स को पसंद नहीं आया था, लेकिन इस रंग की लिपस्टिक की वजह से वे रेड कार्पेट पर बाकी एक्ट्रेसेज से काफी अलग नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    Lipstick shades

    सी ग्रीन लिपस्टिक 

    अपने अंदाज और लुक्स से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौतेला ने अपने रेड कार्पेट लुक को और खास बनाने के लिए सी ग्रीन रंग की लिपस्टिक लगाई। इस लिपस्टिक का रंग सामान्य रंग की लिपस्टिक्स से काफी अलग होने की वजह से, खूब चर्चा में भी था और काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। उनके इस लुक की तुलना ऐश्वर्या राय के पर्पल लिपस्टिक लुक से भी किया गया था।

    lipstick

    ग्रे लिपस्टिक

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने ग्रे रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इस लिपस्टिक का रंग भले ही काफी हटके है, लेकिन यह उनके मेकअप के साथ खूब जंच रहा था।

    Lipstick shades

    डार्क ब्राउन

    बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण हमेशा ही ग्लैमरस लुक्स में नजर आती हैं। इन्होंने एक इवेंट के लिए डार्क ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इस लुक में वे इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि आपकी भी उनसे नजर नहीं हटेगी।

    lipstick

    यह भी पढ़ें: फटे होठों को ठीक करने के उपाय

    Picture Courtesy: Instagram