Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    North Korea में बैन है लाल रंग की लिपस्टिक, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 06 May 2024 06:16 PM (GMT+05:30)

    फैशन और ब्यूटी के लिहाज से जिस लाल लिपस्टिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे लगाने पर नॉर्थ कोरिया में कड़ी सजा है। जी ह ...और पढ़ें

    Red Lipstick Ban: नॉर्थ कोरिया में क्यों बैन है रेड लिपस्टिक?
    Red Lipstick Ban: नॉर्थ कोरिया में क्यों बैन है रेड लिपस्टिक?

    HighLights

    1. लिपस्टिक का लाल रंग ज्यादातर महिलाओं का फेवरेट होता है।
    2. लिपस्टिक से लेकर बालों के कलर तक यहां फैशन से जुड़े कई अजीबोगरीब नियम मौजूद हैं।
    3. नियमों को लागू कराने के लिए यहां जगह-जगह पेट्रोलिंग होती है और कई बार सामान भी चेक किया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। North Korea: नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां लोगों को अपने शासक के बनाए नियमों पर चलना होता है। दरअसल, यहां के तानाशाह शासक ने फैशन से जुड़े कई नियम-कायदे बना रखे हैं, जिनका पालन नहीं करने पर लोगों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि जिस लाल रंग की लिपस्टिक को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, उसे आखिर क्यों इस देश ने बैन किया हुआ है। आइए जानें।

    नॉर्थ कोरिया में क्यों बैन है लाल लिपस्टिक?

    नॉर्थ कोरिया में महिलाएं रेड लिपस्टिक नहीं लगा सकती हैं, क्योंकि इस देश में इसपर बैन लगा हुआ है। आपको बता दें, कि इस देश में फैशन से जुड़े कई अजीब नियम हैं। लाल लिपस्टिक पर बैन की वजह है कि इस रंग को यहां का तानाशाह शासक पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखता है। माना जाता है कि लाल रंग एक ऐसी फीलिंग को दिखाता है जिसका मतलब है कि खुद से बड़ा कोई नहीं है। ऐसे में किम जोंग उन नहीं चाहते कि उनके देश में कोई भी शख्स शासक से बढ़कर हो।

    यह भी पढ़ें- किस रंग की ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगेगी अच्छी, ये जानने के लिए यहां हैं अल्टीमेट गाइड

    नियम तोड़ने पर है कड़ी सजा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में इन नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। यहां की पुलिस लोगों का निजी सामान चेक करने से भी नहीं हिचकिचाती है और नियम टूटता दिखने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में महिलाएं यहां लाल रंग की बजाय हल्के यानी लाइट शेड की लिपस्टिक ही लगा सकती हैं।

    बालों को लेकर भी हैं नियम

    बालों को लेकर भी नॉर्थ कोरिया में नियम बड़े सख्त हैं। यहां लड़कियां बाल खुले नहीं रख सकती हैं और न ही इन्हें बढ़ा सकती हैं। यहां सिर्फ छोटे बाल रखने की ही इजाजत है और आप बालों को कलर या स्पाइक्स भी नहीं कर सकते हैं। बता दें, पुरुषों के लिए किम जोंग उन ने 10, तो वहीं महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल्स अप्रूव किए हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी रोज काजल लगाने का रखती हैं शौक, तो आंखों को हो सकता है भारी नुकसान

    Picture Courtesy: Freepik