Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली पर बनाना चाहते हैं अपने घर को खूबसूरत, तो इन टिप्स से मिलेगी मदद

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 07:24 AM (IST)

    दिवाली पर अपने घर को साफ करना सजाना काफी एक्साइटिंग होता है। लेकिन अपने घर को कैसे सजाएं यह सोचना बहुत मुश्किल होता है। आप अपने घर को सजाने के लिए कई ...और पढ़ें

    दिवाली पर इन टिप्स से बनाएं अपने घर को खूबसूरत
    दिवाली पर इन टिप्स से बनाएं अपने घर को खूबसूरत

    HighLights

    1. दिवाली पर अपने घर को सजाना बहुत एक्साइटिंग होता है।
    2. घर को सजाने के लिए कई छोटी-छोटी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    3. जानें कैसे सजा सकते हैं आप अपने घर को।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास से भरा होता है। दिवाली के त्योहार की तैयारियां, हम कई दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं। घर की साफ-सफाई करना, सजाना, पकवान बनाना ऐसे तमाम काम होते हैं दिवाली पर। लेकिन सबसे मुश्किल काम होता है यह सोचना कि घर को कैसे सजाया जाए कि हमारा घर किसी जन्नत से कम न दिखे। आप भी अगर नहीं सोंच पा रहे हैं कि इस दिवाली कैसे अपने घर की खूबसूरती बढ़ाएं, तो चलिए इसमें हम आपकी मदद कर देते हैं। हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आइडियाज, जिनसे आपके घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएंगे।

    फूल और पत्तों के बंदनवार

    अपने घर के दरवाजों को सजाने के लिए, फूल जैसे गेंदा, गुलाब और आम या अशोक के पत्तों से बंदनवार बनाकर अपने दरवाजों पर टांग सकते हैं। इससे आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा। आप फूलों के इस्तेमाल से लटकन भी बना सकते हैं और अपने दरवाजों, खिड़कियों और पूजा घर के बगल में टांग सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं अपनी दिवाली को सुरक्षित और खुशहाल, तो इन बातों का रखें ख्याल

    रंगीन लाइट्स

    दिवाली का त्योहार होता ही रोशनी का त्योहार है। अपने घर की जगमगाहट को और बढ़ाने के लिए आप रंगीन रोशनी वाली लाइट्स लगा सकती हैं। स्टार्स और दीए के शेप की लाइट्स लगाकर आप अपने घर के लुक्स को और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके अलावा रंग बदलने वाली फेयरी लाइट्स से भी अपने घर को सजा सकते हैं। अपनी बालकनी में लाइट्स लगाकर आप अपनी बालकनी को नया लुक दे सकते हैं।

    DIWALI HOME DECOR

    रंगोली

    रंगोली से त्योहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। रंगों से अलग-अलग तरीकों के डिजाइन बनाकर आप रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए आप फूल, पत्तियों, चावल आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावलों को रंगकर उससे बेहद सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है। इसके अलावा आप चावल का पेस्ट बनाकर भी रंगोली बना सकते हैं। फूलों से बनी रंगोली भी काफी सुंदर लगती है।

    खबरें और भी

    शो पीस से सजाएं

    अपने घर में आप कई तरह के शो पीसेज का इस्तेमाल कर अपने घर को सजा सकते हैं। इन्हें आप टेबल पर, दीवारों पर या शो केस में रख कर अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर अपने घर को एस्थेटिक लुक भी दे सकते हैं। बाजार में आपको अपनी पसंद के शो पीस आसानी से मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर बच्चों को इन फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार

    Picture Courtesy: Freepik