Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: पहली बार बनाने जा रही हैं रंगोली, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 01:59 PM (IST)

    Diwali 2023 देशभर में 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। खुशियों के इस त्योहार पर एक खास परंपरा जो काफी समय से फॉलो की जा रही है वो है रंगोली बनाने की। रं ...और पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली पर रंगोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
    Diwali 2023: दिवाली पर रंगोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    HighLights

    1. दिवाली का त्योहार इस बार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
    2. दिवाली पर लोग घरों को रंगोली से सजाते हैं।
    3. पहली बार रंगोली बना रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: रंगोली बनाना एक कला है जिसमें कई सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। खास मौकों पर घर सजावट में रंगोली जरूरी शामिल होती है और दिवाली का रंगोली बिना अधूरा है। घर की चौखट से लेकर ड्राइंग रूम, कॉर्नर स्पेस और सीढ़ियों को भी रंगोली से सजाया जाता है। रंगोली को रंगों के अलावा फूलों और पत्तियों से भी बनाया जाता है। तरह-तरह के डिज़ाइन्स से सजी रंगोली अकेले ही काफी है घर को खूबसूरत बनाने के लिए।

    सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कैसे लोग झटपट से मिनटों में रंगोली तैयार कर लेते हैं। न उनकी रंगोली के कलर इधर-उधर गिरतेे हैं और न ही लिपा-पोती होती है, तो अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत के रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए फॉलो करें ये आसान से टिप्स एंड ट्रिक्स।

    खांका खींच लें

    किस तरह का डिज़ाइन बनाने वाली हैं सबसे पहले इसे चाक या पेंसिल से हल्का-हल्का बना लें। वैसे आजकल रंगोली के स्टेंसिल्स भी मार्केट में अवेलेबल हैं। आप उनकी भी हेल्प ले सकते हैं। इससे भी मिनटों में रंगोली तैयार हो जाती है।

    आसान डिज़ाइन चुनें

    अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं, तो सिंपल डिज़ाइन चुनना बेस्ट रहेगा। फूल, पत्तियों से बनने वाले डिज़ाइन आसान होते हैं। इसके अलावा जियोमेट्रिक डिज़ाइन्स को भी बनाना आसान होता है। मोर, लक्ष्मी-गणेश जी आकृति वाली रंगोली देखने में तो अच्छी लगती है, लेकिन इन्हें बनाना आसान नहीं होता।

    खबरें और भी

    जगह फाइनल करें

    घर के किस जगह रंगोली बनाना है, ये भी डिसाइड करें। बैलकनी में बनाने पर ये ज्यादा अच्छा लगेगा या फिर घर के एंट्रेस पर, ये तय कर लें। हां अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो और भी सोच-समझकर चुनें। वरना रंगोली बनते ही बिगड़ सकती है।

    फूलों से बनाएं रंगोली

    रंगो के बजाय फूलों वाली रंगोली बनाएं। इसे बनाना आसान है और ये लगती भी खूबसूरत है। साथ ही ईको-फ्रेंडली तरीका है दिवाली सेलिब्रेट करने का।

    इन टिप्स की मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए सजा सकते हैं दिवाली पर रंगोली से अपना घर।

    ये भी पढ़ेंः- Diwali Rangoli Designs: घर में पड़ी इन चीज़ों से बनाएं मिनटों में बना सकते हैं खूबसूरत रंगोली

    Pic credit- freepik