Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली पर बच्चों को इन फन एक्टिविटीज में करें इंगेज और बनाएं उनके इस त्योहार को यादगार

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 09:05 AM (IST)

    Diwali 2023 दिवाली के मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों तक में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। लेकिन नो डाउट बच्चों में गिफ्टस पाने मिठाइयां खा ...और पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली पर बच्चों के साथ प्लान करें ये फन एक्टिविटीज
    Diwali 2023: दिवाली पर बच्चों के साथ प्लान करें ये फन एक्टिविटीज

    HighLights

    1. दिवाली की धूम भारत ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिलती है।
    2. खुशियां बांटने का त्योहार है दिवाली।
    3. दिवाली पर बच्चों के लिए फन एक्टिविटीज।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दिवाली का खुशियों और उमंग का त्योहार है। जिसकी धूम भारत ही नहीं, विदेशों में भी कई जगहों पर देखने को मिलती है। यह परिवारों को एक साथ जोड़ने, उपहारों का आदान-प्रदान करने और तरह-तरह के जायकों का आनंद लेने का वक्त है। इस वजह से दिवाली का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है, तो क्यों न उनकी इस बार की दिवाली की थोड़ा और हैपनिंग बनाया जाए। इन फन एक्टिविटिज में के जरिए..स्योर उन्हें बहुत पसंद आएगी।  

    दिवाली में बच्चों को शामिल करें इन फन एक्टिविटीज में 

    रंगोली

    दिवाली पर रंगोली बनाना एक ट्रेंड है। रंगीन चावल, रंगों, फूलों और उनकी पंखुड़ियों, पत्तियों के इस्तेमाल से रंगोली बनाई जाती है, तो इस बार रंगोली बनाने का काम बच्चों को सौंपे। कलर के बजाय उनसे फूलों वाली रंगोली बनाएं। जो उनके लिए आसान रहेगी साथ ही आपको उनकी क्रिएटिविटी देखने का मौका मिलेगा। रंगोली अपने कलात्मक कौशल को प्रदर्शित करने और उत्सव के माहौल में योगदान देने का एक शानदार तरीका है।

    दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाना

    बच्चों को अपने दोस्तों और परिवार के लिए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपना प्यार और अपनापन व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें। शुभकामनाओं वाले कार्ड के अलावा अगर आपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन रखा है, तो उसके इनविटेशन कार्ड्स भी बच्चों से बनवाएं। डेफिनेटली ये एक्टिविटीज वो काफी एन्जॉय करेंगे। साथ ही दिवाली ग्रीटिंग कार्ड उनके प्रियजनों के लिए त्योहार को और भी खास बना सकता है।

    पारंपरिक भारतीय खेल

    दिवाली परिवारों के एक साथ आने और जश्न मनाने का समय है। पारंपरिक भारतीय खेल त्योहार को मजेदार बना सकता हैं। "अंताक्षरी", "लूडो," "सांप और सीढ़ी" जैसे खेलों का आनंद बच्चे और बड़े समान रूप से ले सकते हैं। गेम को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आप छोटे गिफ्ट या टोकन भी दे सकते हैं। ऐसे खेल त्योहारों की रौनक में चार चांद लगाते हैं। 

    खबरें और भी

    दीए सजाना

    दिवाली में घर को दीयों से भी सजाने की परंपरा है, जलाने से पहले दीयों को धोकर सुखाया जाता है, तो क्यों न ये काम बच्चों से करवाया जाए। साथ ही बच्चों को इन दीयों को पेंट, ग्लिटर और रंग-बिरंगे डिजाइनों से सजाकर के लिए कहें। यह न केवल उनके कलात्मक कौशल को बढ़ाता है बल्कि दिवाली की सजावट में एक पर्सनल टच भी देता है। 

    कहानी सुनाना

    दिवाली का त्योहार पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। बच्चे रामायण जैसे भारतीय महाकाव्यों की कहानियां सुनकर या त्योहार के बारे में उम्र-उपयुक्त किताबें पढ़कर दिवाली के महत्व के बारे में जान सकते हैं। इन कहानियों को बच्चों के साथ साझा करने से उन्हें दिवाली से जुड़े इतिहास और परंपराओं को समझने में मदद मिल सकती है और यह परिवार के लिए एक बेहतरीन टाइमपास हो सकता है।

    (Megha Chopra, Entrepreneur से बातचीत पर आधारित) 

    ये भी पढ़ेंः- Diwali 2023: पहली बार बनाने जा रही हैं रंगोली, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

    Pic credit- freepik