यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hindi Diwas 2023: हिंदी नहीं इन भाषाओं से लिए गए है आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले ये शब्द
आज यानी 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। भारत के कई लोगों की मातृ भाषा ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदी के कई शब्द किसी और भाषा से लिए गए है।
- फारसी, अरबी और भी कई भाषाओं के शब्द इसमें शामिल है
- आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो शब्द
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2023: हिंदी की महत्ता को बढ़ाने के लिए हम हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी संस्कृत भाषा से निकली है और यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। हालांकि हिंदी का शब्दकोश अपने आप में बेहद समृद्ध है, लेकिन इसे हिंदी की विशेषता कह सकते हैं कि हिंदी ने अपने भीतर अन्य भाषाओं के शब्दों को भी बखूबी शामिल किया है। क्या आप जानते हैं रोज की बोल चाल में हम न जाने कितने ही ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो हिंदी के नही, बल्कि किसी अन्य भाषा से लिए गए हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से शब्द हैं।
अंग्रेजी
क्रिकेट, स्टेशन, फोन, टाई, टिकट, ट्रेन, फाइल, कंप्यूटर, बोतल, साइकिल, मशीन, बॉल, टेप, सॉकेट, प्लग, ग्लास, कॉपी, टेलीविजन, बस, कार, पंक्चर, सिनेमा, बैग, प्लेट, कप, लंच, फ्रिज, हैंगर, फोटो, बेल्ट, रिमोट
ऐसे कई शब्द अंग्रेजी के हैं जो हम रोज हिंदी के साथ इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें: अंग्रेजी के वे शब्द जिसका हम धड़ल्ले से करते हैं प्रयोग, जानें- हिंदी में क्या है इसका अर्थ
अरबी
कुर्सी, किताब, मुसलमान, अदालत, औरत, जवाब, गायब, तजुर्बा जैसे शब्द हिंदी में अरबी से लिए गए हैं।
फारसी
खून, चाकू, पानी, शायद, मेहरबान, अगर, तंबाकू, खूब, खर्चा, हमेशा, दिल, आजादी, सफेद, हुकुम, साहिल, यार, आइना, फर्श, दुकान, नमक, बीमार, रूमाल जैसे शब्द फारसी भाषा से लिए गए हैं, जिन्हें हम हिंदी भाषा में खूब प्रयोग करते हैं।
तुर्की
अलविदा, हसरत, खातून, दोस्त, किस्मत, शहजादा, अकल, शराब, बहादुर, दीवार, अजनबी जैसे शब्द अक्सर ही हम हिंदी में इस्तेमाल करते हैं, जो तुर्की लिए गए हैं।
फ्रेंच
सलाद, एंबुलेंस, ओलंपिक, सूप, रेस्त्रां, कूपन जैसे कई शब्द फ्रेंच से हिंदी में शामिल किए गए हैं।
पुर्तगाली
कमरा, अलमारी, अन्नानास, इस्पात, साबुन, बाल्टी, अचार, तौलिया आदि पुर्तगाली शब्दकोश से हिंदी में शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़ी से दिलचस्प बातें
हिंदी में अलग-अलग भाषाओं के शब्द कैसे आए इसका कारण यह हो सकता है कि भारत में अलग अलग जगहों से लोग आ कर बसे हैं। कई बार आक्रमण हुए, कब्जा किया गया, गुलाम बनाया गया, ऐसे में जो लोग यहां आ कर बसे उनके साथ उनकी भाषा भी भारत आई और हिंदी में ऐसे रची कि उनका प्रयोग हम रोज की भाषा में अनजाने में ही करने लग गए। कितने तो ऐसे शब्द है, जिनकी शुरुआत कहां से हुई इसका भी हमें अंदाजा नहीं है। हिंदी की यही बात इसे बेहद खास बनाती है और हिंदी भाषा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।
Author: Swati Sharma
Picture Courtesy: Freepik
