Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: संविधान लागू होने के साथ ही इस वजह से भी खास है पहला रिपब्लिक डे, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:35 AM (GMT+05:30)

    हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारे पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र पसाद ने राष्ट्रपति पद पर शपथ ल ...और पढ़ें

    कर्तव्य पथ पर नहीं मना था पहला गणतंत्र दिवस
    कर्तव्य पथ पर नहीं मना था पहला गणतंत्र दिवस

    HighLights

    1. 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था।
    2. सबसे पहले गणतंत्र दिवस की परेड इरविन एम्पिथिएटर में आयोजित किया था।
    3. राजपथ, जो आज का कर्तव्य पथ है, पर 1955 में सबसे पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया था।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024: भारत के इतिहास में 26 जनवरी, 1950 सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। इस दिन भारत गणराज्य बना था। तब से हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा। इस साल हम 75वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। गणतंत्र दिवस का उत्सव, जिस हर्षोल्लास से मनाया जाता है, वह देखते ही बनता है। कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना का शैर्य, अलग-अलग राज्यों की झांकियां और वंदे मातरम की गूंज के बीच लोगों में उमड़ती देश भक्ति से जो समा बंधता है, उसका शब्दों में वर्णन करना मुमकिन नहीं है।

    इस दिन राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है, जिसके बाद विभिन्न राज्यों की झाकियां दिखाई जाती हैं, जिनमें उस राज्य की संस्कृति दिखाने की कोशिश की जाती है। हर साल लाखों लोग गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहली बार गणतंत्र दिवस कैसे मनाया गया था। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं सबसे पहली बार गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में हो जाते हैं कंफ्यूज, तो जानें दोनों में अंतर

    कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस?

    भारत 15 अगस्त, 1947 में स्वतंत्र हुआ था, लेकिन 26 जनवरी 1950 से पहले तक, वह गणराज्य नहीं बन पाया था। देश को ब्रिटिश कानून से मुक्त करने और कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए 9 दिसंबर 1946, में एक संविधान सभा का गठन किया, जिसके हिस्से देश के संविधान का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी आई। संविधान सभा के अध्यक्ष बने डॉ. भीम राव अंबेडकर, जो भारतीय संविधान के पिता कहलाए जाते हैं। इनके नेतृत्व में 26 नवंबर1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

    यहां मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस...

    आज की तरह रिपब्लिक डे की परेड कर्तव्य पथ पर नहीं बल्कि सबसे पहली परेड इरविन एम्पिथिएटर, जिसे आज मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, में हुआ था। इस परेड में लगभग 3 हजार लोग और 100 एयरक्राफ्ट्स ने हिस्सा लिया था। इसके बाद के सालों में रामलीला मैदान, इरविन स्टेडियम और लाल किले पर गणतंत्र दिवस की परेड की जाती थी। राजपथ पर सबसे पहली बार 1955 में परेड हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद चीफ गेस्ट थे। इसके बाद से हर साल गणतंत्र दिवस, राजपथ, जिसे आज कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है, पर मनाया जाने लगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इस गणतंत्र दिवस पर दिखाना चाहती हैं देशभक्ति के रंग, ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

    Picture Courtesy: Freepik