Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: संविधान लागू करने के लिए क्यों चुना गया था 26 जनवरी का दिन? पढ़ें इसके पीछे की खास वजह

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 01:19 PM (IST)

    भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन साल 1950 में भारत लोकतंत्र बना था और संविधान लागू किया गया था। इस साल भारत 76वां गणतंत्र दिवस (R ...और पढ़ें

    एक खास कारण से 26 जनवरी को किया गया संविधान लागू (Picture Courtesy: Jagran)
    एक खास कारण से 26 जनवरी को किया गया संविधान लागू (Picture Courtesy: Jagran)

    HighLights

    1. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
    2. भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हो चुका था।
    3. भारक के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी एक वजह के कारण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025: भारत का गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी, देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव (Republic Day 2025 Significance) है। इस साल यानी 2025 में भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह दिन देश के संविधान को लागू करने और भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड होती है, झंडारोहण होता है और अलग-अलग राज्यों की झांकी निकाली जाती है। इन्हें देखकर सभी के दिल में देश भक्ति हिलोड़े मारने लगती है। सभी का मन अपने देश के प्रति प्रेम और सम्मान से सरोबार होता है। कर्तव्य पथ का यह नजारा देखते ही बनता है। इसलिए 26 जनवरी का दिन भारतीयों के लिए बेहद खास होता है।

    जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे, कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था, लेकिन फिर इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी को ही क्यों चुना गया? आइए जानते हैं इस तारीख के पीछे की कहानी (Republic Day History)।

    26 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व

    • 1930 का पूर्ण स्वराज दिवस- 26 जनवरी, 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। इस दिन को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था।
    • संविधान सभा- भारत की आजादी के बाद, संविधान सभा ने देश का संविधान बनाने का काम शुरू किया। संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।
    • प्रतीकात्मक महत्व- 26 जनवरी को संविधान लागू करके, भारत ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति के अपने संघर्ष को पूरा किया और एक नए युग का सूत्रपात किया। इस दिन को चुनकर, देश ने 1930 के पूर्ण स्वराज दिवस को भी याद किया।

    यह भी पढ़ें: Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से इन रास्तों पर रहेगी 'नो एंट्री'; देखें वैकल्पिक मार्ग

    खबरें और भी

    गणतंत्र दिवस का महत्व

    • लोकतंत्र का जश्न- गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न मनाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भागीदारी है।
    • राष्ट्रीय एकता- यह दिन देश की विभिन्न जातियों, धर्मों और संस्कृतियों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है।
    • संविधान का महत्व- गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व को याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

    गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है

    • कर्तव्य पथ पर परेड- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड आयोजित की जाती है, जिसमें सशस्त्र बल, विभिन्न राज्यों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।
    • राष्ट्रीय ध्वजारोहण- इस दिन कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम- देश भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान? पीएम नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण किया स्वीकार