Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Good Friday 2024: गुड फ्राइडे जैसे पवित्र दिन पर क्यों जरूर खाई जाती है मछली?

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 10:20 AM (IST)

    इस साल गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे का त्योहार ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन ईसा मसीह ने अपने प ...और पढ़ें

    गुड फ्राइडे पर क्यों है मछली खाने का रिवाज?
    गुड फ्राइडे पर क्यों है मछली खाने का रिवाज?

    HighLights

    1. इस साल 29 मार्च को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है।
    2. इस दिन मानवता की भलाई के लिए ईसा मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे।
    3. इस दिन ईसाई धर्म के लोग उपवास करते हैं और मांसाहार में सिर्फ मछली खाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Good Friday 2024: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस साल यह त्योहार, ईस्टर से दो दिन पहले 29 मार्च को है। प्रभु यीशु ने इंसानों की भलाई के लिए इस दिन अपनी जान कुरबान की थी। इसलिए इस दिन को ईसाई धर्म में बेहद खास माना जाता है।

    क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

    ईसा मसीह की कुर्बानी को याद करते हुए हर साल गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह ईस्टर से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यीशू ने स्वेच्छा से मानवता के कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया था। इस कारण इसे ब्लैक फ्राइडे और होली फ्राइडे भी कहा जाता है।

    गुड फ्राइडे से पहले कुछ दिनों तक लोग उपवास रखते हैं, जिसके दौरान वे कुछ नियमों का पालन करते हैं। इन नियमों में इस दौरान मांसाहार में सिर्फ मछली खाने का नियम भी शामिल है। उपवास के इन दिनों को लेंट कहा जाता है, जो 40 दिनों तक चलता है। इसमें लोग सुबह उपवास रखते हैं और शाम को उपवास तोड़ते हैं। लेंट में उपवास करते समय सिर्फ मछली ही क्यों खाई जाती है, इसके कई कारण हैं। आइए जानते हैं गुड फ्राइडे के दिन क्यों ईसाई धर्म के लोग मछली खाते हैं।

    यह भी पढ़ें: गुड फ्राइडे के लंबी छुट्टी में निकल जाएं इन कम खर्चीली जगहों की सैर पर

    क्यों खाते हैं गुड फ्राइडे पर मछली?

    गुड फ्राइडे पर मछली खाने का प्रमुख कारण यह है कि पहले के समय में मछली आसानी से मिल जाती थी और काफी सस्ती होती थी। इसलिए इसे खास खाने में शामिल नहीं किया जाता था। वहीं, मांस खरीदने में सभी सक्षम नहीं होते थे। इसलिए इसे खास खाना माना जाता था। इस कारण गुड फ्राइडे पर मांस खाना वर्जित है और मांसाहार में सिर्फ मछली का सेवन किया जाता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, इस दिन फल, सब्जियां, अनाज, दूध आदि को उपवास तोड़ने के बाद खाया जाता है। इसके अलावा, पूरे दिन उपवास रखने के बाद मांस खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए भी लोग इस दिन मछली खाते हैं, मांस के बदले।

    मछली खाने के पीछे एक कारण यह भी है कि ईसा मसीह के कई अनुयायी मछुआरे थे और जब ईसाई धर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, तब अपने धर्म के लोगों की पहचान करने के लिए भी मछली का इस्तेमाल किया जाता था। इसलिए भी इस दिन मछली खाने को अहमियत दी जाती है।

    क्या खाते हैं गुड फ्राइडे पर?

    मछली के अलावा, गुड फ्राइडे पर हॉट क्रॉस बन भी खूब खाया जाता है। साथ ही, अंडे, श्रींप, अन्य सी फूड और फल व सब्जियों से बनाई जाने वाली डिशेज को खाया जाता है।

    Picture Courtesy: Freepik