Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti 2023: मॉडर्न लाइफस्टाइल में आपके काम आ सकती हैं गांधीजी की खाने से जुड़ी ये मान्यताएं

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 02:22 PM (IST)

    Gandhi ji Favourite Foods महात्मा गांधी को हमेशा से ही सादा खाना पसंद था। गांधी जी अक्सर फल और हरी सब्जियां खाया करते थे। वो अंकूरित अनाज भी खाते थे। ...और पढ़ें

    Gandhi ji Favourite Foods: महात्मा गांधी को बेहद पसंद थी खाने की ये चीजें
    Gandhi ji Favourite Foods: महात्मा गांधी को बेहद पसंद थी खाने की ये चीजें

    HighLights

    1. आजादी के आंदोलनों में गांधी जी कई बार बिना खाना खाए रहे थे।
    2. गांधीजी को फल और सब्जियां खाने का बहुत शौक था।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gandhi Jayanti 2023: देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। महात्मा गांधी से जुड़े कई किस्से कहानियां हमने पढ़ी और सुनी भी है, लेकिन कहा जाता है कि जब बात खाने की आती थी, तो गांधी जी इस मामले में काफी शांत रहते थे। आजादी के आंदोलनों में गांधी जी कई बार बिना खाना खाए रहे थे। हालांकि वो सादा और सात्विक खाने में विश्वास रखते थे। वो उन चीजों को खाने से बचते थे, जिससे उनकी सेहत प्रभावित होती थे। उन्हें फल और सब्जियां खाने का बहुत शौक था।

    माना जाता है कि महात्मा गंधी को  खिचड़ी, दाल मखनी, बिरयानी आदि भी पसंद थे। बिरयानी में नट्स का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे वो खाना खूब पसंद करते थे। ये व्यंजन आज भी भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह भी कहा जाता  है कि गांधी जी को भजिया काफी पसंद था। उनकी एक और पसंदीदा डिश थी मेथी की चटनी।

    गांधी जयंती आने में कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में महात्मा गांधी के फेवरेट फूड्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

    यह भी पढ़ें:त्योहार में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें फल और ड्राई फ्रूट्स की ये स्वादिष्ट रेसिपी

    दाल और चावल

    माना जाता है कि गांधीजी सात्विक खाने में विश्वास करते थे। उनकी फेवरेट फूड आइटम्स में दाल और चावल शामिल था। यह भोजन सदियों से भारती डाइट का अहम हिस्सा है। प्रोटीन और कार्बेहाइड्रेट से भरपूर दाल चावल गांधीजी को बहुत पसंद थी।

    रोटी

    चूंकि गांधी जी गुजराती परिवार से थे, इसलिए उनकी डाइट का अहम हिस्सा रोटी थी। यह एक ऐसा खाना था, जिसे गांधी जी ने कभी खाने से परहेज नहीं किया।

    पेड़ा

    गांधीजी को मिठाई में पेड़ा खाना खूब पसंद था। गुजराती लोग मिठाई के रूप से इसे खूब खाते थे। यह गांधीजी के पसंदीदा मिठाइयों में से एक थी।

    उबली सब्जियां

    गांधीजी को सादा खाना पसंद था। वो उन चीजों को खाने से परहेज करते थे, जिससे गुस्सा तेज आता हो। इसलिए वो बिना तेल और नमक के उबली सब्जियां खाते थे। इसमें उबला हुआ चुकंदर भी शामिल था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Breakfast Recipes: कम करना है वजन, तो नाश्ते में खाएं ये 3 टेस्टी डिशेज

    बादाम का दूध

    महात्मा गांधी को बादाम का दूध पीना भी पसंद था। यह उनकी डाइट का अहम हिस्सा था।

    Pic Credit: Freepik