Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोजमर्रा के खाने में कुकिंग ऑयल की खपत आधी कर देंगी ये 5 कुकिंग ट्रिक्स, स्वाद में भी नहीं आएगी कमी

    Updated: Mon, 18 May 2026 11:13 AM (GMT+05:30)

    अगर आप भी खाने में कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्मार्ट ट्रिक्स जान लेने चाहिए। ...और पढ़ें

    कम तेल में बनाएं स्वादिष्ट खाना (Picture Courtesy: Freepik)

    कम तेल में बनाएं स्वादिष्ट खाना (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल क्राइसिस और तेल के बढ़ते दामों के बीच कुकिंग ऑयल का कम इस्तेमाल अब समय की मांग बन गया है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से तेल बचाने की जो अपील की है, वह आर्थिक मोर्चे के साथ-साथ सेहत के नजरिए से भी बेहद अहम है। 

    कुकिंग ऑयल का कम इस्तेमाल आपके दिल को जवां रखने, कोलेस्ट्रॉल घटाने और वजन कम करने में काफी कमाल के असर दिखाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि कम तेल मतलब फीका खाना, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप स्वाद से कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो कुछ स्मार्ट कुकिंग टिप्स अपनाकर कम तेल में भी आप अपनी रोजमर्रा की डाइट को हेल्दी और बेहद टेस्टी बना सकते हैं।

    अच्छी क्वालिटी के नॉन-स्टिक बर्तनों का करें इस्तेमाल

    Non stick pan cooking

    (Picture Courtesy: Freepik)

    तेल कम करने का सबसे पहला और आसान कदम है अपनी रसोई में सही बर्तनों का इस्तेमाल करना। साधारण कड़ाही या तवे पर खाना चिपकने का डर रहता है, जिसे रोकने के लिए लोग ज्यादा तेल डालते हैं। एक अच्छी क्वालिटी वाले नॉन-स्टिक पैन, कड़ाही या तवे पर टेफ्लॉन या सिरेमिक की कोटिंग होती है।

    इस वजह से खाना बर्तन की सतह पर चिपकता नहीं है। अगर आप इसमें चीला, डोसा, ऑमलेट या सब्जियां बनाते हैं, तो तेल की कुछ बूंदें या बिना तेल के भी खाना आसानी से पक जाता है और जलता भी नहीं है।

    खबरें और भी

    सब्जियों को भूनने के लिए पानी का इस्तेमाल

    Saute Vegetables

    (Picture Courtesy: Freepik)

    खाना बनाते समय प्याज, अदरक, लहसुन और मसालों को भूनने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल डाला जाता है, लेकिन बिना तेल के भी उतनी ही अच्छी तरह भुना जा सकता है।

    कड़ाही को गर्म करें और तेल की कुछ बूंदे डालें और फिर थोड़ा पानी छिड़कर प्याज और मसालों को भूनें। पानी की भाप से प्याज और मसाले अच्छी तरह गल जाएंगे और भून भी जाएंगे। इस तरीके से ग्रेवी का स्वाद बिल्कुल वैसा ही रहता है, जैसा तेल में भूनने पर आता है।

    चम्मच का इस्तेमाल करें, सीधे बोतल से तेल न डालें

    Cooking oil

    (Picture Courtesy: Freepik)

    अक्सर खाना बनाते समय हम तेल की बोतल या जार से सीधे कड़ाही में तेल उड़ेल देते हैं। इस चक्कर में अंदाज सही नहीं रहता और जरूरत से ज्यादा तेल गिर जाता है।

    तेल को हमेशा मापने के लिए एक छोटी चम्मच का इस्तेमाल करें। जब आप नापकर तेल डालेंगे, तो आपको अंदाजा रहेगा कि आप कितना तेल खा रहे हैं। इसके अलावा, बाजार में मिलने वाले ऑयल स्प्रेयर या कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। 

    स्टीमिंग और बॉयलिंग को अपनाएं

    Boiling

    (Picture Courtesy: Freepik)

    डीप फ्राइंग खाने के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है और कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देता है। इसकी जगह पकाने के सेहतमंद तरीकों को अपनाएं। सब्जियों, कोफ्तों या स्नैक्स को सीधे तेल में तलने की बजाय पहले उन्हें भाप में पका लें या उबाल लें। 

    मैरिनेट करें

    Marination

    (Picture Courtesy: Freepik)

    जब आप पनीर, चिकन या कोई सूखी सब्जी बनाते हैं, तो वे कढ़ाई में ज्यादा तेल सोखते हैं। इससे बचने के लिए मैरिनेशन की तकनीक अपनाएं। सब्जियों या पनीर को पकाने से पहले दही, नींबू का रस, नमक और मसालों के गाढ़े घोल में 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट कर दें।

    दही का मॉइश्चर खाने को अंदर से सूखा नहीं होने देता। इसके अलावा, जब आप नॉन-वेज पकाते हैं, तो उसमें अपना नेचुरल फैट होता है। धीमी आंच पर ढककर पकाने से चिकन अपने ही फैट और जूस में पक जाता है, जिससे ऊपर से तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती।