महंगे तेल की नो टेंशन! ट्राई करें ये 5 आसान ऑयल-फ्री रेसिपी, बजट और सेहत दोनों रहेंगे फिट
अगर आप भी सोचते हैं कि बिना तेल के खाना बोरिंग और उबाऊ लगता है, तो आपको ये जीरो ऑयल डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए। ...और पढ़ें

बिना तेल के बनाएं ये टेस्टी डिशेज (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल का संकट गहराने लगा है। इसी स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से कुकिंग ऑयल बचाने की अपील की है। तेल की खपत कम करना न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।
अक्सर लोगों को लगता है कि बिना तेल का खाना बेस्वाद होता है, लेकिन यह सच नहीं है। सही मसालों और पकाने की सही तकनीक से जीरो ऑयल में भी लजीज खाना तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी आसान और बेहद स्वादिष्ट डिशेज के बारे में, जिन्हें आप बिना तेल के झटपट बना सकते हैं।
ओट्स एंड वेजिटेबल चीला

(AI Generated Image)
सुबह के नाश्ते के लिए यह एक परफेक्ट, हाई-फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन है। ओट्स और ढेर सारी सब्जियों का यह मेल आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखता है।
- कैसे बनाएं- सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा बेसन या सूजी, दही, नमक, हल्दी, अजवाइन और पानी मिलाकर एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल में अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरा धनिया मिलाएं। एक अच्छे नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें। आंच धीमी करके बैटर को फैलाएं और ढककर पकने दें। नॉन-स्टिक तवे के कारण यह बिना तेल के भी आसानी से पलट जाएगा। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और हरी चटनी के साथ परोसें।
बेक्ड स्वीट पोटेटो फ्राइज

(Picture Courtesy: Freepik)
अगर आपको शाम को फ्रेंच फ्राइज खाने की क्रेविंग होती है, तो यह उसका एक बेहद सेहतमंद और ऑयल-फ्री ऑप्शन है। शकरकंद विटामिन-ए और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है।
- कैसे बनाएं- शकरकंद को अच्छी तरह धोकर फ्राइज के आकार में काट लें। इन्हें 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रखें, ताकि इनका एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए। इसके बाद इन्हें सूती कपड़े से सुखा लें। एक कटोरे में इन टुकड़ों को लें और इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, पैपरिका और थोड़ा-सा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह टॉस करें। अब इन्हें बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और प्री-हीटेड ओवन में 200°C पर 20-25 मिनट के लिए बेक करें जब तक कि ये क्रिस्पी न हो जाएं।
ग्रीक योगर्ट पारफे

खबरें और भी
(Picture Courtesy: Freepik)
अगर आप कुछ मीठा और रिफ्रेशिंग खाना चाहते हैं, तो ग्रीक योगर्ट पारफे एक बेहतरीन डिजर्ट या इवनिंग स्नैक है। इसमें पकाने की झंझट ही नहीं है, इसलिए तेल का सवाल ही नहीं उठता।
- कैसे बनाएं- इसके लिए आपको एक कांच के गिलास में लेयरिंग करनी होगी। सबसे पहले नीचे गाढ़े ग्रीक योगर्ट की एक परत लगाएं। इसके ऊपर अपनी पसंद के कटे हुए ताजे फल जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कीवी या आम के टुकड़े डालें। अगली परत के लिए बिना तेल के सूखे भुने हुए ओट्स या ग्रेनोला डालें। इसी तरह दो-तीन परतें बनाएं और मिठास के लिए ऊपर से एक चम्मच शहद डालें। यह प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक शानदार डिश है।
एयर फ्राइड पनीर टिक्का
-1779079514367.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
पनीर टिक्का हर पार्टी की जान होता है, लेकिन अक्सर इसे तवे या तंदूर पर सेकते समय काफी तेल या बटर लगाया जाता है। एयर फ्रायर की मदद से इसे बिना तेल के उतना ही क्रिस्पी और जूसी बनाया जा सकता है।
- कैसे बनाएं- एक कटोरे में गाढ़ा दही, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, चाट मसाला और नमक मिलाकर मैरिनेड तैयार करें। इसमें पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और प्याज के चौकोर टुकड़े डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इन टुकड़ों को स्कीवर्स में लगाएं और एयर फ्रायर में 180°C पर 10-12 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। बिना तेल का रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का तैयार है।
ग्रिल्ड चिकन

(Picture Courtesy: Freepik)
नॉन-वेज लवर्स और फिटनेस फ्रीक्स के लिए ग्रिल्ड चिकन प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स है। बिना तेल के भी यह बेहद जूसी और टेंडर बन सकता है।
- कैसे बनाएं- चिकन ब्रेस्ट को अच्छी तरह साफ करके उस पर हल्के कट लगा लें। मैरिनेशन के लिए दही में नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट, ओरिगैनो और नमक मिलाएं। चिकन को इस मिश्रण में कम से कम 1 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें, ताकि मसाले अंदर तक चले जाएं। अब एक नॉन-स्टिक ग्रिल पैन या इलेक्ट्रिक ग्रिलर को तेज गर्म करें और चिकन को दोनों तरफ से अलट-पलट कर अच्छी तरह ग्रिल करें।