Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besan Tasty Recipes: बेसन से बनाएं पूरे परिवार के लिए 5 तरह के मजेदार पकवान!

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 06:32 PM (IST)

    Besan Tasty Recipes बेसन एक ऐसी चीज है जिससे कई तरह के पकवान बनाए जा सकते हैं। यह न सिर्फ कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाता है बल्कि इसका स्वाद भी सभी ...और पढ़ें

    बेसन एक, व्यंजन अनेक – बेसन से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन
    बेसन एक, व्यंजन अनेक – बेसन से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

    HighLights

    1. बेसन भारत का एक पॉपुलर फूड ऑप्शन है।
    2. फिर चाहे बारिश में पकौड़े हों या फिर कढ़ी, इससे बनने वाली डिशेज सभी को पसंद आती हैं।
    3. आइए आज जानें 5 तरह की बेसन रेसीपीज़ के बारे में।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Recipes: बेसन लगभग सभी भारतीय किचन का एक मुख्य अंग है। यह एक उपयोगी और संतुलित आहार है, जिसे सभी मजे से खाते भी हैं। अगर घर में सब्जी नहीं है, तो आराम से बेसन की सब्जी बना सकते हैं। मेहमान के आने पर फटाफट बेसन के पकौड़े फ्राई करके परोस सकती हैं।

    इसी तरह बेसन के 5 स्वादिष्ट व्यंजन यहां बताए जा रहे हैं, जिसे आसानी से आप बना सकती हैं –

    1. ढोकला:  यह एक गुजराती डिश है। एक कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू रस, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट, दही, पानी और नमक डाल कर अच्छे से फेंट लें। अब इसमें ईनो डालें और अच्छे से चलाएं। एक बर्तन में तेल की एक लेयर चारों तरफ लगाएं और इसमें बेसन के घोल को डालें। अब इसे भाप में पकाएं। पकने के बाद तड़का दें। गर्म तेल में राई, हींग, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें और तड़का दें। पानी गर्म करें और इसमें चीनी डाल कर चीनी का घोल तैयार करें और ढोकले के ऊपर डालें।

    यह भी पढ़ें: मुश्किल लग रही है वीगन डाइट? तो जानें आपके फेवरिट फूड्स का वीगन विकल्प

    2. बेसन के लड्डू: देसी घी में बेसन को भूनें। बेसन हल्का सुनहरा होने लगे तब इसमें चीनी का शीरा डाल सकते हैं या फिर पानी डाल कर मिलाएं और आखिर में चीनी डाल कर अच्छे से चलाएं।

    Besan Recipes

    3. बेसन की कढ़ी: बेसन में हल्दी,नमक,जीरा डाल कर अच्छे से फेंटें और गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसकी छोटी छोटी पकौड़ी छान लें। इस पकौड़ी की जगह आप उरद दाल के वड़े भी बना सकते हैं। अब एक कटोरे में बेसन और दही का पतला घोल तैयार करें। गर्म तेल में जीरा,करी पत्ता और मेथी का तड़का दें, इसमें हल्दी डालने के बाद बेसन दही का घोल डालें। लगातार चलाते रहें जबतक घोल गाढ़ा न होने लगे। चार पांच उबाल आने के बाद कढ़ी तैयार है।

    4. बेसन की पकौड़ी: चाहे प्याज़ हो या आलू, गोभी, लौकी, इस प्रकार की कोई भी सब्जी को आप बेसन के घोल में डालें और झटपट हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।

    यह भी पढ़ें: शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए परफेक्ट हैं ये लो कैलोरी और प्रोटीन रिच स्नैक्स

    5. बेसन का चीला: बेसन के घोल में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया डाल कर तवे पर फैला कर चीला तैयार करें। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को चीला बहुत पसंद आता है और ये टिफिन के लिए फटाफट तैयार होने वाला सबका पसंदीदा नाश्ता है।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी